फ्लाइट हाईजैक करने वाले पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय का निधन, जानें किसके लिए किया था ये काम

Jitendra Shrivastava | Aug 24, 2024, 24:09 IST
thesootr
उत्तरप्रदेश के बलिया के पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय का निधन हो गया है। पांडेय का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ स्थित आवास में रखा गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बलिया जिले की बैरिया विधानसभा से पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय का निधन हो गया है। पांडेय का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ स्थित आवास में रखा गया है। शनिवार, 24 अगस्त सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भोलानाथ पांडेय के साथ एक रोचक किस्सा जुड़ा है। दरअसल, 1978 में भोलानाथ पांडेय ने इंडियन एयरलाइन्स के एक प्लेन को हाईजैक कर लिया था।



20 दिसंबर 1978 को किया था प्लेन हाईजैक

भोलानाथ पांडेय से एक रोचक किस्सा जुड़ा है। 1978 में एक घोटाले के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में बंद किया गया था। तब इंदिरा गांधी को छुड़ाने को लेकर भोलानाथ पांडेय ने इंडियन एयरलाइन्स के एक प्लेन को हाईजैक कर लिया था। इस काम में भोलानाथ पांडेय का साथ उनके दोस्त देवेंदर नाथ पांडेय दिया था। दोनों ने इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 410 को 20 दिसंबर 1978 को हाईजैक किया था। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी को छोड़ने की मांग की थी। इसके साथ ही भोलानाथ पांडेय ने संजय गांधी के ऊपर से भी लगे सभी मामलों को हटाने की मांग सरकार से रखी थी।



फ्लाइट हाईजैक के बाद इंदिरा जिंदाबाद के नारे लगाए

उस समय के फ्लाइट कैप्टन एमएन भट्टीवाला ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह घटना अजीब थी। पहले भोलानाथ पांडेय ने नेपाल चलने को कहा, फिर बांग्लादेश। दरअसल वे स्कूल में पढ़ा भूगोल भूल गए थे। हाईजैकर्स पांडेय ने तभी हिन्दी में भाषण देना शुरू कर दिया और अपने आपको को यूथ कांग्रेस का सदस्य बताया। उन्होंने कहा कि वे अहिंसा में विश्वास रखते हैं। भोलानाथ ने इंदिरा गांधी और संजय गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कई पैसेंजर ने उनकी इस हरकत पर ताली भी बजाई।



खिलौना बंदूक से किया था प्लेन हाईजैक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर पैसेंजर ने हाईजैकिंग को सीरियसली नहीं लिया था। एक पैसेंजर ने तो हंसते हुए वाराणसी की जगह नेपाल चलने को कहा। आखिर में फ्लाइट वाराणसी में लैंड हुई और उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव और हाईजैकर्स के बीच बातचीत के बाद सभी पैसेंजर्स को छोड़ दिया। खास बात ये थी कि हाईजैकर्स ने खिलौना बंदूक का इस्तेमाल किया था। बाद में भोलानाथ पांडेय ने इंटरव्यू में कहा था कि वह बिल्कुल राजनीतिक विरोध था। बाद में कांग्रेस की ओर से उन्हें टिकट भी दिया गया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • उत्तरप्रदेश
  • पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय
  • भोलानाथ पांडेय का निधन
  • बैरिया विधानसभा