कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, दिग्विजय सिंह राजगढ़ से होंगे प्रत्याशी
Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2024, 23:19 IST
THESOOTR
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक 184 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से और अजय राय को बनारस से टिकट दिया गया है।
BHOPAL. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ( Congress) ने शनिवार देर रात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 12 राज्यों के 45 नाम हैं। मध्यप्रदेश से 12, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र 4, तमिलनाडु से 7, मणिपुर 2, मिजोरम से एक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार और असम से एक-एक उम्मीदवार का ऐलान किया।
अब तक 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी गई है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है।
THE SOOTR
THESOOTR