CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश आरती का आयोजन, पीएम मोदी के शामिल होने पर बढ़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Sept 12, 2024, 17:00 IST
CJI VS MODI
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud ) के घर पर गणपति पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी भगवान गणेश की आरती करते नजर आए। इस बात को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud ) के आवास पर गणपति पूजा समारोह (Ganpati puja ceremony ) में शामिल हुए और भगवान गणेश की आरती करते नजर आए थे। इस पूरे मामले को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गणपति पूजा ( Ganpati Puja ) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi ) सहित कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा था।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



निमंत्रण पर आए थे पीएम मोदी

दरअसल पीएम मोदी समेत कई अधिकारियों को गणपति पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इसी क्रम में पीएम मोदी गणपति पूजा के लिए सीजेआई के घर पर पहुंचे थे। जिस समय पीएम मोदी सीजेआई चंद्रचूड़ के आवास पर पूजा कर रहे थे, उस समय कई और लोग सीजेआई के घर पर मौजूद थे। पीएम मोदी थोड़ी ही देर के लिए सीजेआई के आवास पर रुके और फिर पूजा करने के बाद वहां से निकल गए।



CJI


पीएम मोदी के जाने पर विवाद

पीएम मोदी के CJI के आवास में जाने को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Sanjay Raut ) ने पोस्ट कर कहा कि भैया, क्रोनोलॉजी समझिए। यह असंवैधानिक सरकार ( unconstitutional government ) ऐसे ही चलती रहेगी। हे न्याय के देवता ये आप क्या देख रहे हैं? वहीं शिवसेना ( शिंदे गुट ) सांसद मिलिंद देवड़ा (milind deora ) ने कहा कि विपक्ष को शायद पता नहीं है कि गणेश उत्सव की परंपरा क्या है। ये राजनीति का विषय नहीं है। पू्र्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh ) इफ्तार पार्टी देते थे और वहां भी सीजेआई जाते थे, तो विपक्ष ने सवाल क्यों नहीं उठाया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Chief Justice DY Chandrachud
  • संजय राउत
  • शिंदे गुट
  • CJI डीवाई चंद्रचूड़
  • गणपति पूजा
  • गणपति पूजा विवाद
  • यूबीटी गुट
  • सांसद मिलिंद देवड़ा