गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी डीलर करे आनाकानी? तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत

Sanjay Dhiman | Mar 12, 2026, 22:18 IST
Photograph: (the sootr)
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर डर बढ़ा है, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। जानें अगर डीलर मनमानी कर रहे हों तो कहां करें शिकायत।

BHOPAL. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। कुछ लोग इस बात से चिंतित हैं कि कहीं गैस की आपूर्ति पर असर न पड़े और उनकी रसोई में काम ठप न हो जाए।



हालांकि, केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई संकट नहीं है और आम नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू रसोई गैस सप्लाई में कोई भी समस्या नहीं आएगी, तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।



अब सवाल यह उठता है कि अगर सिलेंडर बुक कर लेने के बाद भी डीलर से समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा हो तो क्या करें? कई बार डीलर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी कर सकते हैं या फिर अतिरिक्त कीमत मांग सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या आ रही हो तो आप संबंधित गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



इंडेन, भारत और एचपी गैस के सरकारी हेल्पलाइन नंबर

हर बड़ी गैस कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए शिकायत केंद्र बनाए हैं। अगर आपके साथ कोई भी डीलर बदतमीजी या धांधली करता है, तो नीचे दिए गए नंबरों को अपने फोन में सेव कर लें। ये नंबर आपकी समस्या का समाधान तुरंत करवाने में मदद करेंगे।



1. इंडेन गैस (Indane Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

इंडेन के ग्राहक अगर किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इन नंबरों पर कॉल करें:



टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555



बुकिंग और शिकायत: 7718955555



2. भारत गैस (Bharat Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

अगर आपका कनेक्शन भारत गैस का है और सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है:



टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344



एलपीजी बुकिंग नंबर: 7715012345



3. एचपी गैस (HP Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

एचपी गैस के ग्राहक किसी भी डीलर की मनमानी के खिलाफ यहां अपनी आवाज उठाएं:



टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555



HP एनीटाइम सेवा: 9493602222



कालाबाजारी रोकने के लिए डिजिटल बुकिंग का लें सहारा

आजकल डिजिटल इंडिया का जमाना है, तो बुकिंग भी डिजिटल ही करें। डीलर को कैश देने के बजाय ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश करें। इससे आपके पास पक्का सबूत रहता है कि आपने कब और कितना पैसा दिया। अगर बुकिंग के 48 घंटों के भीतर सिलेंडर न मिले, तो हेल्पलाइन पर कॉल जरूर करें।



अपनी शिकायत दर्ज कराते समय बुकिंग रेफरेंस नंबर हमेशा अपने पास रखें। इससे आपकी शिकायत पर कार्यवाही बहुत जल्दी और सटीक तरीके से होती है।



यह खबरें भी पढ़ें



गैस सिलेंडर को लेकर सरकार के मैसेज नही आ रहे काम, सिलेंडर के लिए सड़क पर शोर, सर्वर क्रैश



इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त



गैस सिलेंडर की कीमत से आप भी हैं परेशान तो छह हजार से कम में बनाएं गैस फ्री किचन



युद्ध के असर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, होटल-रेस्त्रां पर संकट!



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • एलपीजी गैस सिलेंडर
  • डिजिटल इंडिया
  • Bharat Gas
  • कालाबाजारी
  • हेल्पलाइन नंबर
  • HP Gas