स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी ने गलत तरीके से छुआ, जानिए फिर क्या हुआ ?

Rahul Garhwal | Feb 05, 2024, 01:43 IST
स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी ने गलत तरीके से छुआ, जानिए फिर क्या हुआ ?
स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई। आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ।

KOLKATA. स्पाइसजेट की फ्लाइट में 26 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ होने पर हंगामा मच गया। ये फ्लाइट कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। लड़की ने आरोप लगाया कि बगल में बैठे एक लॉ स्टूडेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ।



पहले हाथ, फिर जांघ को छुआ



लड़की के मुताबिक लॉ स्टूडेंट उसके बगल में बैठा था। उसने जानबूझकर पहले हाथ और फिर जांघ को छुआ। लड़की फौरन चिल्ला उठी और स्टूडेंट को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा हुआ तो क्रू मेंबर ने उन दोनों की सीट बदल दी। इसके साथ ही लड़की को लिखित शिकायत करने से रोका, क्योंकि ऐसा करने से लॉ स्टूडेंट की जिंदगी बर्बाद हो सकती थी।



लॉ स्टूडेंट ने CISF के जवान के सामने मांगी माफी



बागडोगरा एयरपोर्ट पर आरोपी ने CISF जवान के सामने लड़की से माफी मांग ली। इसके बाद लड़की बिना लिखित शिकायत दर्ज कराए अपने घर चली गई।



पिछले साल सितंबर में इंडिगो फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड़



30 सितंबर 2023 को इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ हुई थी। एक पैसेंजर कमर रेयाज ने एयर होस्टेस से छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था।



Tags:
  • Spicejet flight
  • SPICEJET
  • स्पाइसजेट
  • Girl molested in spicejet flight
  • फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़
  • स्पाइसजेट की फ्लाइट