सोना और चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर, जानें कहां-क्या रही कीमत

Dolly patil | Oct 21, 2024, 15:30 IST
हर दिन निखर रहे सोना और चांदी
सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 558 रुपए बढ़कर 77,968 रुपए पर पहुंच गया है।

सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 558 रुपए बढ़कर 77,968 रुपए पर पहुंच गया है। हालांकि, एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।



सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतों में आया उछाल, जानें कहां-क्या रहे रेट



चांदी का भाव

वहीं अगर बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 4,884 रुपए की तेजी रही है और यह 97,167 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। जानकारी के मुताबिक चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।



सोने की कीमत

  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,690 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपए है।

इतने तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी अनुज गुप्ता के मुताबिक जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। साथ ही इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।



BJP नेता की दुकान से 5 करोड़ के गहने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर लूटे , दिल्ली से पकड़ लाई पुलिस



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • gold price
  • सोना
  • चांदी
  • सोने की कीमत
  • भोपाल सोने की कीमत
  • मुंबई सोने की कीमत
  • Bhopal Gold Price
  • भारत में सोने का दाम
  • gold price in india
  • चांदी का दाम
  • price of silver
  • इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन