शाहरुख के नाम पर फ्रांस में लॉन्च हुआ सोने का सिक्का

Dolly patil | Jul 25, 2024, 15:23 IST
ेगकतक
शाह रुख खान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रचलित ग्रेविन म्यूजियम की तरफ से एक सोने का सिक्का जारी किया है। आपको बता दें कि इस सिक्के पर अभिनेता की आकृति और नाम लिखा गया है।

30 साल के फिल्मी करियर में सिनेमा जगत में अहम योगदान के लिए शाहरुख को देश और विदेश में कई तरह के विशेष सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस के एक म्यूजियम में किंग ( King Movie ) फिल्म कलाकार के नाम का सोने का सिक्का का चलता है।



सोने का सिक्का

जानकारी के मुताबिक साल 2018 में शाह रुखखान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रचलित ग्रेविन म्यूजियम की तरफ से एक सोने का सिक्का जारी किया था।



WE4FG4A


आपको बता दें कि इस सिक्के पर अभिनेता की आकृति और नाम लिखा गया था। इसी के साथ शाह रुख के फैन पेज की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी।



शाह रुख खान का वैक्स स्टैच्यू

आपको बता दें कि साल 2008 में इस म्यूजियम में शाह रुख खान का वैक्स स्टैच्यू भी बनाया गया है। इसी के साथ ध्यान देने वाली बात ये है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में एक्टर के करीब 14 वैक्स स्टैचू बनवाए जा चुके हैं। लेकिन सोने के सिक्के के नाम पर ग्रेविन म्यूजियम पेरिस एक मात्र संस्थान है।





इन सेलेब्स के भी बने स्टैच्यू

जानकारी के मुताबिक पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में सिर्फ शाह रुख खान ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दो अन्य सुपरस्टार के वैक्स स्टैचू भी बने हुए हैं। इनमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर रणवीर सिंह का नाम शामिल है। हालांकि, पेरिस के अलावा अन्य देशों के म्यूजियम में इन कलाकारों के सम्मान में मोम के पुतले बनाए गए हैं।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अभिनेता शाहरुख खान
  • बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान
  • शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का