अब बिना इंटरनेट फोन में चलेगा गूगल का AI Edge Gallery App, डेटा भी रहेगा सेफ

Aman Vaishnav | Apr 11, 2026, 13:38 IST
google ai edge gallery offline ai smartphones
गूगल ने अपना AI Edge Gallery ऐप लॉन्च कर दिया है। अब आप फोन में बिना इंटरनेट के भी AI चला सकेंगे। इस App का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आपका पर्सनल डेटा एकदम पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को क्लाउड, सर्वर और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती थी, लेकिन अब यह ट्रेंड बदलने वाला है। गूगल ने AI Edge Gallery नाम का एक ऐप लॉन्च किया है, जो AI को सीधे आपके स्मार्टफोन में लाता है।



इसका मतलब यह है कि अब आप अपने फोन पर बिना इंटरनेट के भी गामा-4 जैसे मॉडल चला सकते हैं। यह सिर्फ एक नया ऐप नहीं है, बल्कि AI के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला कदम है।



ad87a1a2-8bd


बिना इंटरनेट के चलेगा AI

पहले जब भी आप कुछ पूछते थे, फोटो पहचानने को कहते थे या ऑडियो ट्रांसक्राइब करते थे, तो आपका डेटा इंटरनेट के जरिए क्लाउड सर्वर (क्लाउड स्टोरेज) तक जाता था, और फिर रिजल्ट वापस फोन पर आता था।



अब AI का काम सीधे आपके फोन पर ही होने लगेगा। चाहे वो फोटो पहचानना हो, वॉइस समझना हो, या टेक्स्ट प्रोसेस करना हो। सब कुछ अब आपके फोन या डिवाइस पर ही होगा।



अब आपको अपने डेटा को सर्वर पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक कि अगर इंटरनेट नहीं है, तब भी ऐप के लगभग सभी फीचर्स काम करेंगे।



google-edge-ai-gallery-1-155208


इस App का सबसे बड़ा फायदा

इसका सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी और एक्सेस का है। अब जब आप AI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका डेटा फोन से बाहर नहीं जाता, यानी आपकी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।



इसके अलावा, अब AI ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, खासकर उन इलाकों में जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं होती।



20-Phone-apps-and-AI-tools-that-are-completely-free-201223


किस फोन पर चल सकता है App

यह ऐप और इसके मॉडल फोन के एनपीयू (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) का इस्तेमाल करते हैं। मतलब, यह ऐप हर फोन पर चल सकता है, लेकिन यह फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ज्यादा बेहतर काम करता है, जिनमें एआई-सक्षम चिपसेट (जैसे गूगल टेंसर या लेटेस्ट स्नैपड्रैगन) होते हैं।



प्राइवेट फाइलें इंटरनेट पर अपलोड नहीं होतीं

इसमें एजेंट स्किल्स और थिंकिंग मोड का इस्तेमाल करके फोन में सेव फाइलों को आसानी से एनालाइज कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपकी प्राइवेट फाइलें इंटरनेट पर अपलोड नहीं होतीं, यानी आपकी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।



Free-AI-Apps_-Top-Tools-for-Enhanced-Productivity-and-Creativity-672695


रियल-टाइम सर्च की सुविधा नहीं

यह AI पूरी तरह से फोन पर चलता है और इंटरनेट से जुड़ा नहीं होता, इसलिए इसमें रियल-टाइम सर्च की सुविधा नहीं है। यह उन डेटा और जानकारी पर काम करता है जो पहले से मॉडल में मौजूद होती है। कुछ मॉडल्स की जानकारी जून 2024 तक के डेटा पर आधारित है।



इस App को एक्टिव करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फोन के google play store या App Store पर जाकर AI Edge Gallery ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • अब अपने फोन की पावर के हिसाब से गामा मॉडल चुनें। ध्यान रहे कि इसके लिए आपको 2 से 4 GB की फाइल डाउनलोड करनी पड़ेगी, तो देख लीजिएगा कि आपके फोन में उतनी Storage खाली हो।
  • इसमें आपको चार अलग-अलग मोड मिलेंगे, जिनसे आप लिख कर फोटो बनवाने जैसे कई काम बिना इंटरनेट के कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...



AI से बच्चों की सोचने की क्षमता पर असर, खो रहे थिंकिंग स्किल, MIT मीडिया लैब स्टडी में खुलासा



Grok AI की भविष्यवाणी ने किया चमत्कार, ईरान पर हमले की पहले ही बता दी सटीक तारीख



AI को ही बना दिया बेवकूफ, युवक ने अपनी ही मां के चेहरे से फर्जी सिम कार्ड किए एक्टिवेट



देश दुनिया न्यूज: सरकार १५ हजार युवाओं को देगी National AI Skill Training



Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • google play store
  • इंटरनेट
  • गूगल
  • देश दुनिया न्यूज
  • क्लाउड स्टोरेज