अब एआई सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके काम भी करेगा: भारतीय यूजर्स को मिलेगा फ्री गूगल का जेमिनी टास्क फीचर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
गूगल जेमिनी का मुफ्त AI Tasks फीचर।
AI will no longer be limited to just answering questions; you will be able to entrust it with many of your daily tasks. Google has made the 'Gemini Tasks' feature available for free to users in India.
अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। आप इसे अपने रोजमर्रा के कई काम सौंप सकेंगे। गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए जेमिनी टास्क फीचर फ्री कर दिया है। इसकी मदद से जेमिनी कई चरणों वाले काम खुद पूरा कर सकता है। इतना ही नहीं, आप इसे रोजाना या किसी तय समय पर काम करने के निर्देश भी दे सकते हैं

काम पूरा होने पर यह आपको नोटिफिकेशन भी भेजेगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अब पेड सब्सक्रिप्शन जरूरी नहीं है। यानी फ्री यूजर्स भी AI से अपने काम करवा सकेंगे। आइए समझते हैं कि जेमिनी टास्क क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।



भारत में फ्री यूजर्स को मिला ये फीचर

गूगल ने 17 नवंबर को जेमिनी टास्क फीचर पेश किया था। अब इसे भारत समेत छह देशों में फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया में भी यह सुविधा मिलेगी।



इस फीचर के लिए गूगल एआई (Google AI) का पेड सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। सामान्य जेमिनी चैट में सवाल पूछने पर AI जवाब देता है। लेकिन टास्क फीचर में आप उसे पूरा काम सौंप सकते हैं।



इसके बाद जेमिनी बैकग्राउंड में काम करता रहेगा। वह जरूरत के मुताबिक अलग-अलग चरणों में काम पूरा करेगा। काम पूरा होने पर यूजर को इसकी जानकारी मिलेगी।



क्या है जेमिनी टास्क और कैसे करेगा काम?

Gemini Tasks, गूगल के AI असिस्टेंट का एक खास फीचर है। इसके जरिए आप जेमिनी को किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं। फिर वह आपके निर्देशों के मुताबिक काम पूरा करने की कोशिश करेगा।



मान लीजिए, आपको रोज सुबह जरूरी कामों की जानकारी चाहिए। इसके लिए आप जेमिनी को अपने ईमेल और कैलेंडर देखने का निर्देश दे सकते हैं। वह जरूरी ईमेल और अपॉइंटमेंट की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद आपके लिए दिनभर की प्राथमिकताओं की लिस्ट तैयार कर सकता है।



आप ऐसे काम भी तय कर सकते हैं, जिन्हें रोजाना या सप्ताह में दोहराना है। इससे हर बार नए निर्देश देने की जरूरत कम होगी।



जेमिनी चैट और टास्क में क्या अंतर है?

Gemini Chat

Gemini Tasks

सवालों के जवाब देता हैकाम पूरा करने की जिम्मेदारी लेता है
एक निर्देश पर जवाब तैयार करता हैकई चरणों में काम कर सकता है
तुरंत जवाब देने पर फोकसबैकग्राउंड में काम कर सकता है
बार-बार निर्देश देना पड़ सकता हैनियमित काम शेड्यूल किए जा सकते हैं
जानकारी और कंटेंट तैयार करता हैरिसर्च, प्लानिंग और काम मैनेज कर सकता है

जेमिनी से कौन-कौन से काम करवा सकेंगे?

जेमिनी टास्क की मदद से कई रोजमर्रा के काम आसान हो सकते हैं। इनमें कुछ काम इस तरह हैं:



  • ईमेल मैनेजमेंट: Gmail के जरूरी ईमेल छांटकर उनका सार तैयार करना।
  • डेली ब्रीफिंग: सुबह ईमेल और कैलेंडर देखकर दिनभर के काम बताना।
  • ट्रैवल प्लानिंग: यात्रा के लिए जगहों, रूट और जरूरी जानकारी जुटाना।
  • नियमित रिसर्च: किसी विषय पर नए अपडेट तलाशकर रिपोर्ट देना।
  • काम की प्लानिंग: टू-डू लिस्ट तैयार करना और कामों की प्राथमिकता तय करना।
  • कैलेंडर मैनेजमेंट: जरूरी कामों के लिए समय तय करने में मदद करना।

Gmail से Google Maps तक मिलेगा सपोर्ट

जेमिनी टास्क को गूगल की कई सेवाओं से जोड़ा जा सकता है। इसमें जीमेल, गूगल कैलेंडर, ड्राइव, डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स शामिल हैं। इसके अलावा यूट्यूव और गूगल मैप का भी सपोर्ट मिलेगा।



कुछ चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स भी इससे जोड़े जा सकेंगे। हालांकि, इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अनुमति देनी होगी। कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं। इन्हें जेमिनी की सेटिंग में जाकर चालू करना होगा।



कैसे इस्तेमाल करें जेमिनी टास्क?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर जेमिनी खोलना होगा।



  • सबसे पहले Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • यहां मुख्य चैट में Tasks का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद अपना काम और जरूरी निर्देश लिखें।
  • जरूरत पड़ने पर संबंधित ऐप्स को कनेक्ट करें।
  • जेमिनी आपके निर्देशों के मुताबिक काम करेगा।
  • काम पूरा होने पर आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा?

फिलहाल यह सुविधा 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए है। इसके लिए पर्सनल गूगल अकाउंट होना जरूरी है। साथ ही जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी भी ऑन होनी चाहिए। वर्क और स्कूल अकाउंट वाले यूजर्स फिलहाल इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कुछ ऐप्स और फीचर्स की उपलब्धता देश के हिसाब से अलग हो सकती है।



गूगल के इस फीचर से AI का इस्तेमाल और आसान हो सकता है। अब यूजर्स सिर्फ सवाल पूछने के बजाय कई काम भी सौंप सकेंगे। इससे रोजमर्रा के कामों में समय बचाने में मदद मिल सकती है।



FAQs



  1. जेमिनी टास्क फीचर क्या है?
    जेमिनी टास्क फीचर, गूगल के AI असिस्टेंट का एक खास फीचर है, जिसके जरिए यूजर्स जेमिनी को किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं, और वह आपके निर्देशों के अनुसार कार्य पूरा करेगा।
  2. जेमिनी टास्क किन ऐप्स के साथ काम करता है?
    यह Gmail, Google Calendar, Drive, Docs, Sheets, Slides, YouTube और Google Maps जैसी सेवाओं के साथ काम कर सकता है। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
  3. जेमिनी टास्क का उपयोग करने के लिए किन शर्तों की जरूरत है?
    यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। पर्सनल Google अकाउंट और Gemini Apps Activity का ऑन होना जरूरी है। फिलहाल वर्क और स्कूल अकाउंट पर यह उपलब्ध नहीं है।
Tags:
  • Gemini Tasks Feature
  • जेमिनी टास्क
  • Google AI Assistant
  • गूगल एआई
  • AI Task Management
  • टेक न्यूज
  • गूगल जेमिनी
  • टेक्नोलॉजी न्यूज
  • Artificial Intelligence