Google Year in Search: राजनेता न बिजनेसमैन, ये INDIAN खिलाड़ी रहीं टॉप

Jitendra Shrivastava | Dec 11, 2024, 18:29 IST
thesootr
गूगल ने साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रिपोर्ट जारी की है। हालांकि, इस लिस्ट में टॉप पर भारत की इस स्पोर्ट्स स्टार ने अपनी जगह बनाते हुए राजनेता, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन को सबको पीछे छोड़ दिया है। जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी...

Google Year in Search 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खास बात यह रही कि इस लिस्ट में राजनेता, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन में से कोई भी टॉप पर नहीं रहा। जारी लिस्ट के अनुसार टॉप 10 में पांच खिलाड़ी शामिल थे। साथ ही चौंकाने वाली बात यह भी है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा या एमएस धोनी जैसे बड़े क्रिकेट सितारे लिस्ट मौजूद नहीं हैं।



सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी

इस घटना के बाद उनको और उनके प्रशंसकों को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसके बाद विनेश ने राजनीति में एंट्री ली और हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बनीं। उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की सूची में टॉप पर पहुंचा दिया।



भारतीय क्रिकेटर भी रहे टॉप टेन में

खिलाड़ियों के मामले में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या गूगल इयर इन सर्च 2024 की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हार्दिक ने इस साल IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा बल्लेबाज शशांक सिंह और अभिषेक शर्मा को भी गूगल पर काफी सर्च किया गया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी 10वें नंबर पर रहे। गूगल की इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल राजनेताओं में नीतीश कुमार और चिराग पासवान को साथ अभिनेता पवन कल्याण, पूनम पांडे और राधिका मर्चेंट भी शामिल हैं।



ये भारतीय रहे टॉप 10 शामिल...

  1. विनेश फोगाट

  2. नीतीश कुमार

  3. चिराग पासवान

  4. हार्दिक पांड्या

  5. पवन कल्याण

  6. शशांक सिंह

  7. पूनम पांडे

  8. राधिका मर्चेंट

  9. अभिषेक शर्मा

  10. लक्ष्य सेन

पेरिस ओलंपिक 2024 को पांचवा स्थान

गूगल सर्च 2024 में खेलों से जुड़ी सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग सर्च इंडियन प्रीमियर लीग और टी20 वर्ल्ड कप रहे। खेल के इन दोनों इवेंट्स ने भारतीय प्रशंसकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। ​​वहीं गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स में पेरिस ओलंपिक 2024 को पांचवा स्थान मिला।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • विनेश फोगाट
  • हार्दिक पंड्या
  • देश दुनिया न्यूज
  • Google Year in Search