गोली लगने से घायल हुए अभिनेता गोविंदा, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Sourabh Bhatnagar | Oct 01, 2024, 10:02 IST
गोविंदा को लगी गोली
अभिनेता गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और उस दौरान यह हादसा हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिनेता गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और उस दौरान यह हादसा हो गया। गोविंदा के घुटने में गोली लगी है। फिलहाल अभिनेता को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।



ICU में भर्ती हैं अभिनेता

घटना मंगलवार, 1 अक्टूबर सुबह 4:45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गोविंदा को ICU में रखा गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से अब तक इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं गोविंदा के परिवार का कहना है कि वे जल्द ही इसको लेकर बयान जारी करेंगे।



लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली

इस घटना के बाद तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्हें गाली लगी है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के घुटनों के पास गोली लगी है और फिलहाल उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



गोविंदा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • Bollywood
  • Govinda
  • bollywood actor
  • Bollywood News in Hindi
  • गोविंदा को लगी गोली
  • actor govinda