Grok AI की भविष्यवाणी ने किया चमत्कार, ईरान पर हमले से ठीक तीन दिन पहले ही बता दी सटीक तारीख

Aman Vaishnav | Mar 02, 2026, 14:37 IST
grok ai predicts iran attack elon musk xai
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल चैट करने तक ही सीमित नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के AI Grok ने ईरान पर हुए हमले की सटीक भविष्यवाणी की थी। इसने हमले से तीन दिन पहले ही तारीख और समय बता दिया था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाएं अनगिनत हैं, लेकिन क्या यह भविष्यवाणी करने की भी क्षमता रखता है? हाल ही में एक ऐसी घटना ने इस सवाल को तूल दिया है। xAI के Grok चैटबॉट (Grok AI) ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले पर सटीक जानकारी दी है। Grok ने हमले की तारीख 28 फरवरी 2026 तीन दिन पहले ही बता दी थी। यह भविष्यवाणी किसी जादू या क्रिस्टल बॉल से नहीं की गई थी, बल्कि एक वैज्ञानिक टेस्ट का परिणाम था। ये परिणाम यरूशलेम पोस्ट ने किया था।



91ac6f20-873


कैसे हुई यह सटीक भविष्यवाणी?

25 फरवरी को यरूशलेम पोस्ट ने चार प्रमुख AI प्लेटफॉर्म्स का स्ट्रेस टेस्ट किया था। इस टेस्ट में सवाल था कि अमेरिका कब ईरान पर हमला करेगा? इसका उद्देश्य AI की क्षमता का परीक्षण करना था। खासकर इस आधार पर कि वह पब्लिक डेटा को कैसे प्रोसेस करता है।



क्वेश्चन था कि अमेरिका कब ईरान पर हमला करेगा? इसमें इस्तेमाल किए गए प्रमुख पब्लिक डेटा में शामिल थे।



  • जेनेवा डिप्लोमैटिक टॉक्स
  • ट्रंप प्रशासन की 10-15 दिन की डेडलाइन (19 फरवरी से)
  • मिडिल ईस्ट में सैन्य जमावड़ा (जैसे कि रॉयटर्स रिपोर्ट्स)
fe0b6727-c65


परिणाम कर देगा हैरान?

Grok (xAI) ने 28 फरवरी 2026 को जेनेवा वार्ताओं के फैसले पर सीमित अमेरिकी हमला बताया था। जब दोबारा बीटा मोड में वही सवाल पूछा गया तो उसने वही तारीख दोहराई थी। भले ही कुछ अनिश्चितता जाहिर की गई हो। ऑपरेशन रोअरिंग लायन



28 फरवरी 2026: हमले का दिन

तीन दिन बाद, 28 फरवरी की सुबह 9:45 बजे ईरान टाइम पर इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसमें इजराइल के ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन रोअरिंग लायन दिया था।



वहीं अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। तेहरान और इस्फहान सहित कई शहरों में धमाके गूंजे थे। हकीकत में यह घटना ठीक उसी तारीख को घटित हुई जैसा Grok ने भविष्यवाणी की थी।



e32ce24d-89f


एलन मस्क की प्रतिक्रिया

हमले के ठीक बाद एलन मस्क ने X पर पोस्ट किया था। Prediction of the future is the best measure of intelligence (भविष्य की भविष्यवाणी करना असली बुद्धिमत्ता का सबसे अच्छा माप है)। यह पोस्ट वायरल हो गई थी। लाखों लोगों ने इसे देखा। मस्क का xAI प्रोजेक्ट अब AI की भविष्यवाणी क्षमता का प्रतीक बन गया है।



क्या यह AI की ताकत है या महज संयोग?

हालांकि सवाल यह उठता है कि क्या Grok ने वास्तव में छिपे पैटर्नों को पकड़ लिया या यह केवल एक संयोग था?



AI एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

AI एक्सपर्ट्स का भी इस विषय में कुछ मानना है। बड़े डेटा और रीयल-टाइम ट्रेनिंग की वजह से Grok जैसे चैटबॉट्स ऐसी सटीक भविष्यवाणियां कर पा रहे हैं।



पब्लिक डेटा से गहरे पैटर्न पकड़ने की क्षमता इसका कारण हो सकती है। साथ ही कई फेक्टरों को जोड़ने की इसकी ताकत इस भविष्यवाणी का कारण हो सकती है।



भारत में AI का मीडिया टूल्स में उपयोग

भारत में भी AI और डिजिटल जर्नलिज्म के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है। AI मीडिया टूल्स पर चर्चाएं तेज हो रही हैं। SEO और AEO (Artificial Intelligence Optimization) के साथ डिजिटल जर्नलिस्ट्स इन्हें कैसे इस्तेमाल करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण सवाल है।



AI का उपयोग न केवल खबरों को सही समय पर पहुंचाने के लिए किया जा सकता है, बल्कि इससे डेटा एनालिसिस ट्रेंड्स पहचानने और स्टोरी टेम्पलेट्स बनाने में भी मदद मिल सकती है।



निष्कर्ष

Grok चैटबॉट की भविष्यवाणी ने AI की संभावनाओं को नए तरीके से दिखाया है। हालांकि यह केवल एक घटना है, लेकिन इसने यह साबित किया है कि AI बड़े डेटा का विश्लेषण करके और सही पैटर्न पकड़कर भविष्यवाणियां कर सकता है। AI की बढ़ती भूमिका यह दिखाती है कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं और भी आम हो सकती हैं।



AI चाहे वह पत्रकारिता हो या अन्य क्षेत्रों में हो, अपने डेटा एनालिसिस और प्रेडिक्टिव एबिलिटी से नई दिशा दे सकता है। यह तकनीकी क्षेत्र के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकता है।



ये खबरें भी पढ़िए...



AI और प्यार: क्या मशीनें तय करेंगी आपका परफेक्ट मैच, जानें रिपोर्ट



एमपी बनेगा एआई-रेडी स्टेट, बीमारियों और आपदाओं का अब पहले ही लग जाएगा पता



नारायण मूर्ति बोले- AI कभी नहीं ले पाएगा इंसानी दिमाग की जगह



Iran-Israel War: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा



Tags:
  • इजराइल
  • AI
  • अमेरिका
  • एलन मस्क
  • ईरान
  • Grok AI