Gujarat Caravan Policy 2026: 45 लाख की कैरावैन पर मिल सकती है सब्सिडी, रोड ट्रिप हो सकती है सस्ती
कैरावैन पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात सरकार की नई पॉलिसी में कैरावैन खरीदने पर 50% तक सब्सिडी देने की बात कही गई है। हालांकि, खबर में सब्सिडी की सीमा 40 से 50 फीसदी बताई गई है। यानी कैरावैन खरीदने वालों को इसकी कीमत पर अच्छी खासी राहत मिल सकती है। फिलहाल पॉलिसी को मंजूरी मिलने का इंतजार है।
भारत में कैरावैन किराया कितना आता है
भारत में कैरावैन किराया एक दिन का करीब 12 से 15 हजार रुपए है। 10 दिन की यात्रा हो तो खर्च 1.2 से 1.5 लाख रुपए बैठता है। इसी खर्च की वजह से खरीद पर सब्सिडी मायने रखती है।
कैरावैन में मिलेंगी घर जैसी सुविधाएं
कैरावैन एक ऐसी गाड़ी होती है, जिसमें सफर के दौरान घर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें सोने के लिए बेड, बैठने के लिए सोफा, खाना बनाने के लिए छोटा किचन और सामान रखने की जगह होती है। खाने-पीने की चीजें रखने के लिए फ्रिज भी दिया जाता है।
इसके अलावा, कई कैरावैन में टॉयलेट, बाथरूम, टीवी और म्यूजिक सिस्टम भी मिलता है। पानी की टंकी, बैटरी, इन्वर्टर और बिजली की व्यवस्था भी होती है, जिससे सफर के दौरान रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकें।
कुछ कैरावैन में सोलर पैनल, शॉवर और बाहर बैठने की जगह जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। इन सुविधाओं की मदद से परिवार लंबी यात्रा के दौरान भी आराम से समय बिता सकता है। हालांकि, सुविधाएं कैरावैन के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।
कैरावैन टूरिज्म का बाजार
भारत में कैरावैन ट्यूरिज्म तेजी से आगे आ रहा है। अभी यह सफर शुरुआती चरण में है। ग्रैंड व्यू की रिपोर्ट यह कहती है। एशिया पैसिफिक में भारत का कैरावैन बाजार सबसे तेज रफ्तार वाला है।
देश का मार्केट 2030 तक छह हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। यानी 60 अरब रुपए। 2025 से 2030 के बीच सालाना ग्रोथ 17.2 फीसदी रहने की उम्मीद है।
केरल, गोवा और महाराष्ट्र में क्या हाल
भारत में केरल, गोवा और महाराष्ट्र में कैरावैन पॉलिसी है। केरल में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गोवा और महाराष्ट्र में यह अभी शुरुआती चरण में मानी जाती है। इस सूची में गुजरात कैरावैन पॉलिसी के साथ गुजरात भी शामिल हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में कैसा नेटवर्क
ऑस्ट्रेलिया में 2025 में कैरावैन और कैंपिंग की 1.73 करोड़ ओवरनाइट ट्रिप हुईं। इनमें 5.79 करोड़ रातें बिताई गईं। यूरोप में भी ऐसा मजबूत नेटवर्क है।
विदेश में कैरावैन टूरिज्म सिर्फ वाहनों से नहीं चलता। वह कैंपिंग साइट और सुविधाओं के मजबूत नेटवर्क से चलता है।
गुजरात में पार्क अब भी नहीं
गुजरात में पिछले साल 29 कैरावैन पार्क बनाने की घोषणा हुई थी। लेकिन अभी तक ये पार्क अस्तित्व में नहीं आए हैं।
क्या बिना पार्क के कैरावैन चलाना आसान होगा? पॉलिसी को अभी मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद सब्सिडी की शर्तें सामने आएंगी।
FAQs
- गुजरात सरकार कैरावैन खरीदने पर कितनी सब्सिडी देगी?
गुजरात सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार, कैरावैन खरीदने पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा सकती है। - कैरावैन में कौन-कौन सी सुविधाएं होती हैं?
कैरावैन में सोने के लिए बेड, बैठने के लिए सोफा, खाना पकाने के लिए किचन, फ्रिज, टॉयलेट, बाथरूम, टीवी, और म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं होती हैं। - भारत में कैरावैन पर्यटन का भविष्य क्या है?
भारत का कैरावैन पर्यटन तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2030 तक इसका बाजार 6 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है, जिसमें से सालाना 17.2 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद है।