कुत्ता पालने के लिए पड़ोसियों की मंजूरी जरूरी! पेट लवर्स के लिए बदले नियम
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुजरात में पालतू कुत्ता पालने के नियम सख्त हो रहे हैं।
- सूरत में कुत्ते के कातने से बच्ची की मौतहुई थी।
- इसके बाद अहमदाबाद, मोरबी और सूरत नगर निगम ने सख्त नियम बनाए गए हैं।।
- अब राजकोट महानगरपालिका भी इसी तरह के नियम लाने की तैयारी कर रही है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए पड़ोसियों की मंजूरी वाला पत्र भी मांगा जा सकता है।
क्यों बनाया गया ये नियम?
बता दें कि कुछ दिन पहले सूरत में एक हादसा हुआ था। एक पालतू कुत्ते ने छोटी बच्ची पर हमला कर दिया था। इस हमले में छोटी बच्ची की जान (कुत्ते के काटने से मौत) चली गई थी।
इसके बाद नगर निगमों पर दबाव बढ़ा। लोगों ने पालतू कुत्तों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की। प्रशासन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।
अहमदाबाद से शुरू हुआ नियमों का दौर
इस लिए अहमदाबाद नगर निगम ने सबसे पहले सख्त नियम लागू किए थे। इसके बाद मोरबी और सूरत नगर निगम ने भी इसी राह पर चलना शुरू किया था। इन शहरों में कुत्ता मालिकों को कई शर्तें पूरी करनी पड़ रही हैं।
अब राजकोट महानगरपालिका भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। राजकोट निगम ने अहमदाबाद के नियमों की पूरी जानकारी मांगी है। इसी आधार पर नया प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
क्या होगा नए नियम में
प्रस्तावित नियम के तहत हर पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। मालिक को अपने पड़ोसियों से एक सहमति पत्र भी लेना पड़ सकता है। इस पत्र में लिखा होगा कि कुत्ते से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
यह भी बताना होगा कि कुत्ता हिंसक प्रवृत्ति का नहीं है। इस तरह नगर निगम कुत्ते के स्वभाव की भी जानकारी रखेगा। इससे आगे होने वाली घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।
स्वेच्छा से नहीं कराया तो होगा सर्वे
नगर निगम ने साफ कहा है कि रजिस्ट्रेशन स्वेच्छा से कराना बेहतर होगा। यदि लोग खुद आगे नहीं आए तो डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में हर घर में पालतू कुत्तों की जांच होगी।
वहीं अगर जांच में कोई व्यक्ति जानबूझकर रजिस्ट्रेशन से बचता पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसका मतलब है कि नियम को गंभीरता से लागू किया जाएगा। प्रशासन इस बार सख्ती के मूड में नजर आ रहा है।
मालिक और कुत्ते की पूरी जानकारी होगी दर्ज
नगर निगम अब मालिक और कुत्ते दोनों का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। इसमें कुत्ते की नस्ल, उम्र और स्वभाव जैसी जानकारी शामिल होगी। मालिक का नाम, पता और संपर्क नंबर भी दर्ज किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
सार्वजनिक जगहों से हटेंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
देश दुनिया न्यूज: कुत्ता-बिल्ली को लेकर दंपती की लड़ाई सड़क पर आई, तलाक की नौबत
आवारा कुत्ता ने ली जान, सरकार बेखबर! हाईकोर्ट ने पूछा- मौत हुई तो मुआवजा क्यों नहीं?
Bhopal Dog Shelter: भोपाल में खुलेगा पहला सरकारी डॉग शेल्टर, एक साथ रह सकेंगे 2000 कुत्ते