इस शहर में 190 करोड़ में बिका फ्लैट, 13 करोड़ लगी स्टॉम्प ड्यूटी
हम-आप जब फ्लैट खरीदने जाते हैं, तो एक करोड़ रुपए का दाम सुनकर ही अक्सर पीछे हट जाते हैं। लेकिन दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में इस सप्ताह एक ऐसा सौदा हुआ, जो पूरी तरह से हैरान करने वाला है। यहां डीएलएफ के 'द कैमोलियाज' प्रोजेक्ट में 190 करोड़ रुपए में एक फ्लैट बेचा गया है। यह सौदा न केवल इसकी भारी कीमत के लिए चर्चा में है, बल्कि इसने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।
190 करोड़ रुपए में बिका फ्लैट
13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान
रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म इंडेक्सटैप के दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ने इस संपत्ति के लिए 13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया और इस सौदे को 2 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया।
प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड
समीर जसुजा, जो प्रॉपेक्विटी के सीईओ हैं, उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस बिक्री ने भारत में किसी हाई-राइज अपार्टमेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड बनाया है। पेंटहाउस सुपर एरिया पर 1.2 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट और कारपेट एरिया पर 1.8 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से बिका। यह सौदा एनसीआर में अल्ट्रा-लक्जरी संपत्तियों की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है। वहीं, मुंबई के लक्जरी हॉटस्पॉट्स में ऐसी संपत्तियों की कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट तक होती है, जो गुड़गांव की बिक्री को और भी अहम बनाता है।
ऋषि परती कंपनी के संस्थापकों में से एक
ऋषि परती ने 2001 में इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की थी। यह कंपनी लॉजिस्टिक्स और डिजिटल परिवर्तन समाधान प्रदान करती है, और इसके 15 देशों में लगभग 150 कर्मचारी हैं। इसके अलावा, ऋषि परती अन्य कंपनियों जैसे फाइंड माई स्टे प्राइवेट लिमिटेड और इंटीग्रेटर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में भी निदेशक की भूमिका निभाते हैं।
बता दें कि फरवरी 2024 में सिंगापुर में मौजूद एनआरआई ने द कैमेलियास में 10 हजार वर्ग फुट का अपार्टमेंट वी बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी हेमंत अग्रवाल की पत्नी स्मिति अग्रवाल को 95 करोड़ रुपए में बेचा था।
FAQ
- डीएलएफ कैमेलियास पेंटहाउस की कीमत कितनी है?
इस पेंटहाउस की कीमत 190 करोड़ रुपए है। - इस सौदे में प्रति वर्ग फुट की कीमत कितनी थी?
पेंटहाउस की सुपर एरिया पर प्रति वर्ग फुट कीमत 1.2 लाख रुपए और कारपेट एरिया पर 1.8 लाख रुपये थी। - इस सौदे के बाद कौन सा नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है?
इस सौदे ने भारत में किसी हाई-राइज अपार्टमेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। - इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना किसने की थी?
इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना ऋषि परती ने 2001 में की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक