Live Blog
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Sept 26, 2026, 15:15 IST

Synopsis: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।  

दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई।
Sept 26, 2026, 14:24 IST
ज्ञानेश कुमार और उनकी IAS बेटी के मामलों की सुनवाई जिस जज ने की, उनका बेटा चुनाव आयोग का वकील, प्रशांत भूषण, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल

Sept 25, 2026, 19:06 IST
निर्वाचन आयोग के कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ये देश का दुर्भाग्य है। दो कमिश्नर SIR के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आपत्तियां देते हैं। वे कोई सुनवाई तक नहीं करते। ऐसे में उनको एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

Sept 25, 2026, 18:09 IST
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) का प्रदर्शन शुक्रवार को तेज हो गया। IYC कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च किया। जंतर-मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था।

Sept 25, 2026, 18:08 IST
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) का प्रदर्शन शुक्रवार को तेज हो गया। IYC कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च किया। जंतर-मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था।

Sept 25, 2026, 18:08 IST
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग की है। शुक्रवार को पानीहाटी इलाके में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी राहुल गांधी की बातों पर ध्यान नहीं देती और उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए। पश्चिम बंगाल की जनता इस बात से खुश है कि लंबे समय बाद चुनाव के दौरान डराने-धमकाने की घटनाएं नहीं हुईं। लोगों को बिना किसी डर के वोट डालने का मौका मिला और हत्या जैसी घटनाएं भी नहीं हुईं।'

Sept 25, 2026, 18:07 IST
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया आई है। चुनाव आयोग में चल रहे मतभेदों पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं किसी को डिफेंड नहीं करूंगा। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है. चिराग पासवान ने कहा कि अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, तो मैं मानता हूं कि यह जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है. खास तौर पर CEC की है. वह अपने पक्ष में अपनी बातों को मजबूती से रखें.

Sept 25, 2026, 18:06 IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। पटना में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जम्मू कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर दिखाए।