Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज व्रत आज, पूजा विधि के साथ करें ये खास उपाय

Deeksha Nandini Mehra | Sept 06, 2024, 08:01 IST
Hartalika Teej 2024
हरतालिका तीज का व्रत करने से मनचाहे और योग्य पति मिलता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव से सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां भी अपने लिए योग्य वर मांगने के लिए व्रत रखती है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है। आइए जानते हैं इस व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के साथ करने वाले खास उपाय...।



हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 पर शुरू हो गई है जो 6 सितंबर 3:01 तक रहेगी। उदयतिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को माना जाएगा। हरतालिका तीज का पूजन सुबह करना अच्छा माना जाता है। हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 : 02 से लेकर 8 : 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज 2 शुभ योग शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र योग बन रहेहैं जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।



हरतालिका तीज व्रत की पूजाविधि

हरतालिका तीज में करें ये उपाय

  • जिन लड़कियों के विवाह में विध्न आ रहे हैं उन्हें इस दिन रामचरितमानस में से बालकांड से शिव और पार्वती के विवाह से संबंधित श्‍लोकों का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा हर रोज भी कर सकते हैं।
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज सुबह उसकी पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Hindi News
  • हरतालिका तीज शुभ योग
  • हरतालिका तीज पूजन विधि
  • हरतालिका तीज 2024
  • Hartalika Teej 2024
  • हरतालिका तीज के नियम
  • हरतालिका तीज व्रत
  • teej festival
  • तीज
  • हरतालिका
  • हरतालिका तीज के उपाय