हरियाणा विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसको मिली टिकट
बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections ) के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini ) को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उताते हैं। पार्टी ने पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, अम्बाला कैंट से अनिल विज ( Anil Vij from Ambala Cantt ), जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, रतिया से सुनीता दुग्गल, आदमपुर से भव्य बिश्नोई और सोहना से तेजपाल तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है।
सीएम की बदली गई सीट
बीजेपी की 67 नामों की इस लिस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी की सीट बदलना सबसे अधिक चर्चा का विषय है। नायब सिंह सैनी अभी तक करनाल से विधायक थे, लेकिन अब उन्हें लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जो कुरुक्षेत्र लोकसभा में आती है।
अनिल विज अंबाला से
अनिल विज (Anil Vij ) को एक बार फिर अंबाला कैंट (Ambala Cantt ) से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। अनिल को लेकर ये कयास थे कि वो पार्टी से नाराज हैं। जब मनोहर लाल खट्टर के बाद नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया तो वो मीटिंग छोड़कर चले गए थे।
इन मौजूदा विधायकों का कटा टिकट
बीजेपी ने मौजूदा कई विधायकों का टिकट काट दिया है। पलवल से दीपक मंगला, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला , बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि,अटेली से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह , तो वहीं रतिया से लक्ष्मण नापा की टिकट काटा गया है।
युवा चेहरों पर जताया भरोसा
बीजेपी (bjp) की इस लिस्ट में खास बात देखने को मिली है। पार्टी ने इस बार कई युवा चेहरों को मौका दिया है। सोनीपत से मेयर निखिल मदान को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस (congress) के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा था।
यहां देखें बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट -
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक