हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Ravi Singh | Jul 02, 2024, 16:30 IST
Outcry in Hathras
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोगों की मौत की सूचना है। एटा में 80 से 100 लोगों के शव मेडिकल कॉलेज लाए गए हैं।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान 100 लोगों की मौत की सूचना है। प्रशासन ने मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एटा में कई लोगों के शव मेडिकल कॉलेज लाए गए हैं। मारने वालों की पुष्टि नहीं हुई है।



हादसे का कारण

जैसे ही सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।



मौत का आधिकारिक आंकड़ा स्पष्ट नहीं

सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। मारने वालों का आधिकारिक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हैं। कई लोगों का मानना है कि मारने वालों की संख्या 50 से 80 के बीच है। वहीं घायलों की संख्या 80 से 100 के बीच हो सकती है। लेकिन इतना जरूर है कि कई लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।



एमपी सीएम ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना पर एमपी सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।





उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी संख्या में लोग काल के गाल में समा गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इस हादसे पर पीएम मोदी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।





खबर अपडेट हो रही है

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Uttar Pradesh
  • Hindi News
  • Hathras