अरविंद केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक जमानत पर रोक

Deeksha Nandini Mehra | Jun 21, 2024, 09:58 IST
सीएम केजरीवाल की जमानत पर रोक
शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। ईडी ने जमानत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Stay on Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले मामले में निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई तक जमानत पर रोक लगाई है।



ईडी ने सीएम केजरीवाल की जमानत पर रिहाई के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने कहा है कि जांच के महत्वपूर्ण पड़ाव पर केजरीवाल को रिहा करने से जांच पर असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं।



ED ने हाई कोर्ट में दी चुनौती


दरअसल, केजरीवाल को एक दिन पहले गुरुवार को ही निचली अदालत से जमानत मिली थी। इसके विरोध में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। Stay on Arvind Kejriwal Bail सीएम अरविंद केजरीवाल | CM Arvind Kejriwal | दिल्ली हाई कोर्ट | Delhi High Court



बता दें कि इस मामले पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा की अवकाश पीठ सुनवाई कर रही है। ईडी की तरफ से पेश वकील ने कहा कि निचली अदालत में हमें इस मामले पर बहस करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


Tags:
  • DELHI High Court
  • CM Arvind Kejriwal
  • सीएम अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • Stay on Arvind Kejriwal Bail