Hit And Run Law: अभी लागू नहीं होगा कानून | केंद्रीय गृह सचिव Ajay Bhalla ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
The Sootr | Jan 03, 2024, 12:44 IST
केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बनाए गए इन कानून ने पूरे देश में हलचल मचा दी। बीते दो दिनों से चली आ रही ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल ने देश के कई राज्यों में उथल-पुथल कर दी। लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने से पूरे देश में पेट्रोल डीजल, सब्जी, दूध, फल जैसी जरूरी चीजों की किल्लत हो गई। पेट्रोल पंप के बाहर लंबी कतार देखने को मिली। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए तरस गए। ये सब देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।