आज इन राशि के जातकों पर होगी धनवर्षा और किसे रहना होगा सावधान

Rahul Garhwal | Mar 09, 2024, 22:38 IST
Horoscope for March 10
आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आपकी किस्मत चमकेगी नौकरी का मौका मिलेगा या आप पर धनवर्षा होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि आपके सितारे क्या कह रहे हैं...

Horoscope


BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 10 मार्च 2024 को रविवार है। जानिए आज आपकी राशि क्या कह रही है...



मेष



नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।



वृषभ



कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। किस्मत साथ देगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे।



मिथुन



सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वाणी में सौम्यता का प्रभाव रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।



कर्क



आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।



सिंह



पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे करियर ग्रोथ के नए विकल्प भी मिलेंगे। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।



कन्या



ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बनाए रखने की कोशिश करें। असफलता के बावजूद हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।



तुला



दिन अच्छा बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी।



वृश्चिक



आज वृश्चिक राशि के जातकों में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क हैंडल करें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें और सतर्क रहें।



धनु



आज आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आलस्य से दूर रहें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए प्रयास करें। आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ दिन है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।



मकर



पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से भी थोड़ा टाइम निकालें और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।



कुंभ



परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।



मीन



प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी और नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्य सफल होंगे। आज धन के लेन-देन से बचें। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। नई स्किल सीखें। इससे करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें।



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Sunday Horoscope
  • रविवार का राशिफल
  • Today horoscope
  • Horoscope for March 10
  • 10 मार्च का राशिफल