PNG कनेक्शन के लिए कौन सा ऐप है बेस्ट? यहां देखें पूरी लिस्ट

Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 17:54 IST
png-gas-connection
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार एलपीजी के बजाय पीएनजी (PNG) को बढ़ावा दे रही है। जानें आईजीएल और अडानी गैस जैसे ऐप्स से नया कनेक्शन बुक करने का आसान तरीका।

News In Short

  • ईरान की पाबंदियों के कारण एलपीजी की सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ सकता है।
  • IGL Connect और My AdaniGas जैसे ऐप्स से नया कनेक्शन लेना हुआ आसान।
  • बिजली के बिल की तरह ही इस्तेमाल के आधार पर आता है पीएनजी का बिल।
  • GAIL, Adani, IGL और IOCL जैसे बड़े नाम दे रहे हैं घर-घर गैस सेवा।
  • सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति।

News In Detail

मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालातों और ग्लोबल मार्केट में मची हलचल के बीच आम आदमी की रसोई पर बड़ा असर पड़ सकता है। ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बीच उपजे तनाव ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि भारत का LPG आयात इसी रास्ते पर निर्भर है। ऐसे में सरकार अब एलपीजी सिलेंडर (LPG संकट) के विकल्प के तौर पर पीएनजी (PNG) यानी पाइप नेचुरल गैस को बढ़ावा दे रही है।



अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग और खत्म होने के झंझट से आजादी चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। आइए जानते हैं कि किन Apps के जरिए आप चुटकियों में अपना नया कनेक्शन बुक कर सकते हैं।



आखिर क्यों है PNG की इतनी डिमांड?

PNG कोई जादुई गैस नहीं है, बल्कि यह वही प्राकृतिक गैस है, जो पाइपलाइन के जरिए सीधे आपके किचन तक पहुंचती है। इसकी बढ़ती मांग का सबसे बड़ा कारण इसकी उपलब्धता है।



इसमें न तो सिलेंडर खत्म होने का डर है और न ही हर महीने बुकिंग की टेंशन। यह 24 घंटे उपलब्ध रहती है और सबसे खास बात यह है कि इसका बिल भी बिजली के बिल की तरह ही आता है। यानी ग्राहक जितना इस्तेमाल करेगा उसे उतना ही भुगतान करना पड़ेगा।



इन कंपनियों से ले सकते हैं कनेक्शन

देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई प्रतिष्ठित कंपनियां पीएनजी (PNG) सप्लाई कर रही हैं। कनेक्शन लेने से पहले आपको बस यह चेक करना है कि आपके इलाके में कौन सी कंपनी सक्रिय है। प्रमुख कंपनियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-



कंपनी का नाममोबाइल ऐपकहां-कहां है सर्विस (GA)
GAIL GasSAHAJ – PNG MITRAयूपी, एमपी, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा आदि।
Indraprastha Gas (IGL)IGL Connectदिल्ली-NCR, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी।
Gujarat Gas LtdGujarat Gas Appअहमदाबाद, सूरत, राजकोट (पूरा गुजरात)।
Adani Total Gas (ATGL)My AdaniGasगुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, एमपी।
Mahanagar Gas (MGL)MGL Consumerमुंबई, ठाणे, रायगढ़ (महाराष्ट्र)।
IndianOil / IOAGPLIndianOil PNGकेरल, पंजाब, बिहार समेत 21 राज्यों में।
HCG (Haryana City Gas)HCG Connectगुरुग्राम, रेवाड़ी और हरियाणा के अन्य हिस्से।
NEGDCLNEGDCL पोर्टलअसम और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के वे शहर जहां कंपनी को PNG सप्लाई का लाइसेंस मिला है।

मोबाइल ऐप्स से सारा काम होगा आसान

आज के डिजिटल दौर में आपको गैस दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपने डेडिकेटेड मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं। जैसे- IGL Connect, My AdaniGas, या MGL Connect।



इन ऐप्स के जरिए आप न केवल नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, बल्कि अपना आवेदन ट्रैक करना, बिल पेमेंट करना और मीटर रीडिंग अपलोड करना जैसे काम भी घर बैठे कर सकते हैं।



घर बैठे कनेक्शन पाने का आसान तरीका

  • अपने क्षेत्र की गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • New Connection के विकल्प को चुनें।
  • अपना नाम, सटीक पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या बिजली का बिल अपलोड करें (e-KYC)।
  • आवेदन जमा होने के बाद कंपनी की टीम सर्वे के लिए आपके घर आएगी और कुछ ही दिनों में मीटर इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

सुरक्षा और बचत का बेजोड़ संगम

पीएनजी को एलपीजी के मुकाबले काफी सुरक्षित माना जाता है। इसमें लीकेज का खतरा न्यूनतम होता है क्योंकि गैस का प्रेशर कम होता है। साथ ही, यह सिर्फ खाना बनाने तक सीमित नहीं है। आजकल लोग इसका इस्तेमाल गैस गीजर और हीटिंग सिस्टम के लिए भी कर रहे हैं। इसकी सप्लाई 24x7 होने के कारण यह आधुनिक जीवनशैली के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभरी है।



ये खबरें भी पढ़िए...



अगर घर के पास है PNG पाइपलाइन तो तीन महीने में लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई बंद! जानें नया नियम



AI Deepfake Video Delete New Rules: अब 3 घंटे में हटेगा डीपफेक, सरकार सख्त!



27 साल पुरानी कमियां खोज लाया यह नया AI क्या है Mythos जिससे डर रहा है अमेरिका और भारत



ट्रंप की नीतियों ने घटाया भरोसा, 40 प्रतिशत भारतीय छोड़ना चाहते हैं अमेरिका



Tags:
  • एलपीजी सिलेंडर
  • गैस सिलेंडर
  • PNG
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • मिडिल ईस्ट
  • LPG संकट