मुकेश अंबानी फिर बने नंबर-1, ये हैं भारत के सबसे अमीर टॉप 10 बिजनेस फैमिली
Hurun India Family Business List 2026: भारत के बिजनेस जगत से एक बहुत ही हैरान करने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सबसे बड़े और अमीर कारोबारी परिवारों की संपत्ति में भारी उछाल दर्ज किया गया है। हाल ही में बार्कलेज-हुरुन इंडिया (Barclays-Hurun India) की एक खास रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट का नाम 2026 बारक्लेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट है।
लिस्ट में भारत के टॉप 300 बिजनेस परिवारों की संपत्ति के आंकड़े दिए गए हैं। अगर आप इन आंकड़ों को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इन 300 परिवारों की कुल संपत्ति 138 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। यह रकम इतनी बड़ी है कि ये सऊदी अरब और नीदरलैंड्स जैसे बड़े देशों की टोटल GDP से भी ज्यादा है।
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती
इन कारोबारी परिवारों ने पिछले दो सालों के अंदर अपनी वेल्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। 2024 के मुकाबले इनकी संपत्ति में करीब 30 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
वहीं 2025 के मुकाबले देखें तो यह बढ़ोतरी 1.23 लाख करोड़ रुपए की दर्ज की गई है। बीते दो वर्षों में इन परिवारों ने हर दिन औसतन चार हजार 76 करोड़ रुपए अपनी कुल संपत्ति में जोड़े हैं।
ये आंकड़ा कह रहा है कि भारत का बिजनेस सेक्टर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में इन परिवारों की कंपनियों का बहुत बड़ा रोल है।
अंबानी टॉप पर, बिड़ला-जिंदल भी आगे
Barclays-Hurun India की लिस्ट में हमेशा की तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज वाले मुकेश अंबानी का परिवार सबसे ऊपर बना हुआ है। अंबानी परिवार की कुल बिजनेस वैल्यू 25.83 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।
दूसरे नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप का केएम बिड़ला परिवार है। इनकी कुल संपत्ति 8.14 लाख करोड़ रुपए के पास है। तीसरे स्थान पर जेएसडब्ल्यू स्टील वाला जिंदल परिवार है। जिंदल फैमिली की वेल्थ 8.02 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
टॉप बिजनेस परिवारों की लिस्ट
- चौथे नंबर पर बजाज ग्रुप का परिवार है जिनकी वैल्यू 7.70 लाख करोड़ रुपए है।
- पांचवें नंबर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का महिंद्रा परिवार 5.15 लाख करोड़ रुपए के साथ मौजूद है।
- छठे नंबर पर वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल का परिवार 4.45 लाख करोड़ रुपए के साथ आता है।
- सातवें नंबर पर चोलामंडलम वाला मुरुगप्पा परिवार 3.06 लाख करोड़ रुपए के साथ है।
- आठवें नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज का नाडार परिवार है जिसकी वैल्यू 2.91 लाख करोड़ रुपए है।
- नौवें नंबर पर विप्रो का प्रेमजी परिवार 2.72 लाख करोड़ रुपए के साथ है।
- दसवें नंबर पर एशियन पेंट्स से जुड़े दानी, चौकसी और वकील परिवार हैं जिनकी वैल्यू 2.48 लाख करोड़ रुपए है।
कुल मार्केट शेयर में हिस्सेदारी
भारत के शीर्ष तीन परिवारों यानी अंबानी, बिड़ला और जिंदल को अगर मिला दिया जाए, तो इनके बिजनेस की कुल वैल्यू लगभग 42 लाख करोड़ रुपए बनती है।
यह रकम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू (463 लाख करोड़ रुपए) का लगभग नौ प्रतिशत हिस्सा है। ये आंकड़ा साफ बताता है कि देश के शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था में इन चुनिंदा परिवारों का कितना बड़ा दबदबा है।
अनिल अग्रवाल की संपत्ति में सबसे तेज उछाल
अगर सबसे तेज ग्रोथ यानी वेल्थ बढ़ाने वाले कारोबारियों की बात करें, तो इसमें अनिल अग्रवाल सबसे आगे रहे हैं। अनिल अग्रवाल की संपत्ति में 212% का भारी उछाल आया है।
अग्रवाल परिवार की संपत्ति में 3.02 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन सालों की ग्रोथ के हिसाब से सबसे ज्यादा संपत्ति अनिल अग्रवाल ने ही बनाई है। दूसरे नंबर पर जिंदल परिवार रहा जिसकी संपत्ति 70% यानी 3.31 लाख करोड़ रुपए बढ़ी।
हालांकि कुल वैल्यू के मामले में जिंदल परिवार ओवरऑल आगे है। तीसरे स्थान पर बिड़ला परिवार रहा जिसकी वेल्थ 51% बढ़ी। चौथे पर महिंद्रा परिवार 49% और पांचवें पर मुरुगप्पा परिवार 51% ग्रोथ के साथ रहा।
नाडार और राजीव सिंह को हुआ नुकसान
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट मेंएक तरफ जहां कुछ परिवारों ने बहुत मुनाफा कमाया, वहीं कुछ बड़े परिवारों की संपत्ति में भारी गिरावट भी देखने को मिली है। एचसीएल के नाडार परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
नाडार परिवार की संपत्ति में 32% की कमी आई है। ये लगभग 1.39 लाख करोड़ रुपए का नुकसान है। इसके बाद डीएलएफ के राजीव सिंह के परिवार को बड़ा झटका लगा है। इनकी संपत्ति में 25% यानी 51 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है।
पिछले तीन वर्षों में नाडार परिवार के बाद राजीव सिंह परिवार ने ही सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है। इसके अलावा एशियन पेंट्स के दानी, चौकसी, वकील परिवार की संपत्ति 8.5% (23 हजार करोड़ रुपए) घटी है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज के गोदरेज परिवार को 11% (19 हजार 300 करोड़ रुपए) और हैवेल्स इंडिया के अनिल राय गुप्ता परिवार को 21% (18 हजार 800 करोड़ रुपए) का नुकसान झेलना पड़ा है।
References:
- Barclays Private Clients Hurun India Most Valuable Family Businesses List
- BSE Market Capitalization Data, hurun india rich list
ये खबरें भी पढ़ें...
Ashley Madison Report: एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में भारत तीसरे पर, तो इस शहर ने किया टॉप
Ragging Report 2026: देश के किस राज्य और कॉलेज में आए सबसे ज्यादा रैगिंग के मामले
Hurun Rich List 2026: भारत में अरब अमीरों की संख्या 308, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देश
Hurun India List 2026: देश की 117 महिलाओं ने खुद के दम पर बनाया अपना साम्राज्य