मुंह पर कंडोम फेंका, प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की, महिला ट्रेनी IPS का बैचमेट पर आरोप

Aman Vaishnav | Jul 20, 2026, 15:15 IST
आईपीएस दय कृष्ण रेड्डी
हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में महिला ट्रेनी IPS अधिकारी के साथ अभद्रता हुई। IPS अधिकारी ने अपने साथी ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

देश के भावी पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने वाली हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।



यहां ट्रेनिंग ले रही 30 साल की एक महिला ट्रेनी IPS अफसर ने अपने ही बैच के साथी ट्रेनी अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।



ट्रेनी अफसर ने आरोप लगाया कि साथी अफसर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी और डिजिटल प्रताड़ना का भी आरोप लगाया गया है।



शिकायत के बाद हैदराबाद की अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS अफसर उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।



व्हाट्सएप पर अभद्र मैसेज

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी उदय कृष्ण रेड्डी पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सिलसिला 23 जून से शुरू हुआ था।



आरोपी ने व्हाट्सएप पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेजने शुरू किए। इतना ही नहीं, उसने एकेडमी के दूसरे साथियों के सामने पीड़िता की छवि खराब करने की कोशिश भी की।



आरोपी ने पीड़िता की निजी जिंदगी को लेकर झूठी बातें फैलाईं। शिकायत में कहा गया कि उसने एक अन्य ट्रेनी अफसर के साथ पीड़िता का नाम जबरन जोड़कर मानसिक दबाव बनाया। इससे पीड़िता की काफी परेशानी बढ़ गई।



निजी वीडियो और ब्लैकमेल

मामला यहीं नहीं रुका। शिकायत के अनुसार 8 जुलाई 2026 को आरोपी ने जबरन महिला अफसर का मोबाइल छीन लिया। उसने पासवर्ड पूछकर उनकी निजी चैट्स भी खंगालीं।



इसके बाद आरोपी ने चोरी-छिपे एक निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की नीयत से आरोपी ने वह वीडियो उनके पति को भेज दिया। यह घटना पीड़िता के लिए बेहद तनावपूर्ण साबित हुई।



कमरे में बंधक बनाने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 9 जुलाई की रात आरोपी ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद वह जबरन उन्हें अपने कमरे में खींच ले गया। शिकायत में कहा गया है कि वहां आरोपी ने उनके बाल खींचे और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।



आरोप है कि आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू भी अड़ा दिया। इस दौरान उसने अश्लील हरकतें कीं और पीड़िता पर कंडोम के पैकेट फेंके। साथ ही प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश भी की। इसके अगले दिन यानी 10 जुलाई को भी आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ दोबारा मारपीट की।



पुलिस ने दर्ज किया केस

हैदराबाद की अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना के बाद IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिस की। बताया जा रहा कै कि उनकी हालत गंभीर है।



ये खबरें भी पढ़िए...

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव



उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR



प्यार के बदले तालिबानी सजा, युवक को अर्धनग्न कर पीटा, जख्मों पर नमक-मिर्च लगाया



क्राइम न्यूज: शिक्षक की गला रेतकर हत्या, भाइयों ने ही चाकू-हथौड़े से किया हमला



Tags:
  • क्राइम न्यूज
  • हैदराबाद
  • सरदार वल्लभभाई पटेल
  • पुलिस अफसर
  • मानसिक दबाव