सिक्स हिटर वैभव सूर्यवंशी पर होगी रिसर्च, वैभव मॉडल को केस स्टडी में शामिल करेगा IIM इंदौर

Aman Vaishnav | Jun 02, 2026, 09:58 IST
iim indore study vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 72 छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर अब स्टडी होगी। बता दें कि IIM इंदौर वैभव सूर्यवंशी को अपनी एक खास केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • आईपीएल 2026 के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर अब स्टडी होगी।
  • IIM इंदौर वैभव सूर्यवंशी को अपनी एक खास केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है।
  • इस स्टडी को वैभव मॉडल नाम दिया गया है। इसमें इतनी छोटी उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला ढूंढेंगे।
  • राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं।
  • स्टडी में ये भी शामिल है कि सोशल मीडिया के दबाव से टैलेंट को कैसे बचाकर रखा जाए।
de1d764f-7a2


IIM क्यों कर रहा स्टडी?

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को दीवाना बना दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।



अब उनकी इसी कामयाबी को IIM इंदौर डिकोड करने जा रहा है। संस्थान वैभव मॉडल नाम से देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी तैयार कर रहा है।



IIM के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु रॉय ने बताया कि यह स्टडी सिर्फ वैभव के खेल तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करने के पीछे कौन से कारण काम करते हैं।



इस स्टडी से कॉरपोरेट जगत को भी यह समझने में मदद मिलेगी कि नए टैलेंट को लंबे समय तक कैसे संभाल कर रखा जाए।



Vaibhav-Suryavanshi-of-Rajasthan-Royals-celebrates-after-scoring-a-century-during-Indian-Premier-Lea


दबाव में भी नहीं खोते आपा

वैभव सूर्यवंशी की तकनीक और उनके खेलने के अंदाज के बड़े-बड़े दिग्गज कायल हो चुके हैं। वैभव अपनी कमाल की बैट स्पीड और बेहतरीन टाइमिंग के दम पर आसानी से छक्के जड़ देते हैं।



  • कोच और मेंटर्स की मेहनत: बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव को तराशा है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के जुबिन भरूचा ने उनकी तकनीक पर काम किया। पूर्व भारतीय कोच विक्रम राठौर भी उनके बेहतरीन बैलेंस की तारीफ करते हैं।
  • 0.3 सेकंड का डिसीजन टाइम: वैभव गेंद खेलने के लिए केवल 0.3 सेकंड का समय लेते हैं। इसकी वजह से गेंदबाजों को अपनी रणनीति बदलने का मौका ही नहीं मिलता।
  • राहुल द्रविड़ से जुड़ा किस्सा: जब महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने वैभव को थोड़ा संभलकर खेलने की सलाह दी थी, तो उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज में कहा था कि सर गेंदबाज मुझे देखे। इससे साफ पता चलता है कि वे आउट होने के डर से पूरी तरह मुक्त होकर खेलते हैं।
4c81747b-652


डार्क साइड पर भी होगी रिसर्च

IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु रॉय का कहना है कि, कम उम्र में अचानक मिलने वाली शोहरत और सोशल मीडिया का दबाव कई बार बच्चों को भटका देता है।



वे मानसिक थकान और उम्मीदों के बोझ तले दब जाते हैं। इसलिए इस स्टडी में टैलेंट मैनेजमेंट के उस मॉडल पर काम होगा जो खिलाड़ियों को लंबे समय तक स्टार बनाए रखने में मदद करे।



66ca5a85-150


IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में न सिर्फ रन बनाए, बल्कि अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।



वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के आंकड़े

रिकॉर्ड कैटेगरीआंकड़े
कुल मैच (पारियां)16
कुल रन776
सर्वोच्च स्कोर103 रन
शतक / अर्धशतक (100/50)1 / 3
चौके / छक्के (4s / 6s)63 / 72
स्ट्राइक रेट237.31
बल्लेबाजी औसत48.50

इस सीजन में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स

ऑरेंज कैप: सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने के लिए।



सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 237.30 के सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट के लिए।



मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड: सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए (क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा)।



इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साल के सबसे बेहतरीन उभरते खिलाड़ी के रूप में।



रिकॉर्ड ब्रेकर प्लेयर: आईपीएल इतिहास में 230+ के स्ट्राइक रेट से 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।



FAQ

  1. IIM इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर केस स्टडी क्यों कर रहा है?
    IIM इंदौर यह समझना चाहता है कि महज 15 साल की छोटी उम्र में वैभव ने इतनी बड़ी सफलता कैसे हासिल की। संस्थान ‘वैभव मॉडल’ के जरिए उनकी खेल तकनीक, परिवार के त्याग, मानसिक मजबूती और मेंटर्स की भूमिका पर रिसर्च करेगा।
  2. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है?
    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एक सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए हैं। इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 14 साल पहले एक सीजन में 59 छक्के जड़े थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर रजत पाटीदार ने बर्थडे पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट



IPL 2026 फाइनल : RCB लगातार दूसरी बार चैम्पियन, कोहली ने बनाए शानदार 75 रन



IPL 2026 में भी चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया



एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान





Tags:
  • राजस्थान रॉयल्स
  • IIM इंदौर
  • क्रिस गेल
  • ऑरेंज कैप
  • वैभव सूर्यवंशी
  • आईपीएल 2026