बिहार में सिर्फ 7% ग्रेजुएट, 22.67% लोग 5वीं तक पढ़े, सवर्ण जातियों के 25% परिवार गरीब, इनमें सबसे ज्यादा भूमिहार और ब्राह्मण

Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
बिहार में सिर्फ 7% ग्रेजुएट, 22.67% लोग 5वीं तक पढ़े, सवर्ण जातियों के 25% परिवार गरीब, इनमें सबसे ज्यादा भूमिहार और ब्राह्मण
शिक्षा के स्तर को लेकर बिहार से बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जातिगत जनगणना के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में सिर्फ 7% आबादी ही ग्रेजुएट है, वहीं 22.67% लोग 5वीं तक पढ़े हुए हैं।

PATNA. शिक्षा के स्तर को लेकर बिहार से बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जातिगत जनगणना के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में सिर्फ 7% आबादी ही ग्रेजुएट है, वहीं 22.67% लोग 5वीं तक पढ़े हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि 14.71 फीसदी आबादी कक्षा 9वीं से 10वीं तक की पढ़ाई की है। ये हालात तब हैं जब केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षित आबादी बढ़ाने के लिए कई अभियान चला रही है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो राज्य में सामान्य वर्ग में 25.9 फीसदी परिवार गरीब हैं। सर्वणों में सबसे ज्यादा गरीब भूमिहार और ब्राह्मण परिवार हैं। आज यानी 7 नवंबर को विधानसभा में जाति गणना रिपोर्ट रखी जाएगी। सदन में रिपोर्ट पर बहस होगी। ऐसे में शिक्षा को लेकर बहस होने के पूरे आसार हैं।



अक्टूबर 2023 में जारी हुए थे आंकड़े



मालूम हो, नीतीश सरकार ने बिहार में जातिगत जनगणना कराई थी। इस साल अक्टूबर में इसके आंकड़े जारी किए गए थे। अब इसे विधानसभा में पेश किया जा रहा है, वहीं इसके साथ ही जातिगत जनगणना के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़े भी जारी किए जा रहे हैं।



बिहार : ऐसी है शैक्षणिक स्थिति



- 22.67% आबादी ने कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा हासिल की है



- 14.33% आबादी ने कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा हासिल की



- 14.71% आबादी कक्षा 9 से 10 तक की पढ़ाई की है



- 9.19% आबादी कक्षा 11 से 12 तक पढ़ी है



- 7% आबादी ग्रेजुएट धारकों की



ऐसे हैं आर्थिक आंकड़े?



- 25.9% परिवार गरीब हैं सामान्य वर्ग में



- 33.16% परिवार गरीब हैं पिछड़ा वर्ग के



- 33.58% गरीब परिवार हैं अत्यंत पिछड़ा वर्ग में



- 42.93% गरीब परिवार हैं अनुसूचित जाति में



- 42.70% गरीब परिवार हैं अनुसूचित जनजाति में



- 23.72% गरीब परिवार हैं अन्य जातियों में



कौन सी जाति के कितने परिवार गरीब?



- 25.32% भूमिहार परिवार



- 25.3% ब्राह्मण परिवार



- 24.89% राजपूत परिवार



- 13.83% कायस्थ परिवार



- 22.20% पठान (खान ) परिवार



- 17.61% सैयद परिवार



Tags:
  • Bihar caste census
  • Bihar Assembly
  • debate on caste census in the House
  • economic data of caste census
  • 7% population in Bihar is graduate
  • बिहार जाति गणना
  • बिहार विधानसभा
  • सदन में जाति गणना पर बहस
  • जातिगत जनगणना के आर्थिक आंकड़े
  • बिहार में 7% आबादी ग्रेजुएट