मैच खत्म अब घर जाओ! श्रीलंकाई खिलाड़ी पर भड़के वैभव, धक्का-मुक्की भी हुई
समझें क्या है पूरा मामला...
- दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को हराया।
- अंपायर्स कम रोशनी देखकर सुपर ओवर नहीं कराना चाहते थे। इस पर तिलक वर्मा की उनसे बहस हुई।
- श्रीलंका के सुपर ओवर के दौरान आखिरी गेंद को लेकर विवाद हुआ।
- मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी की स्लेजिंग से वैभव सूर्यवंशी उनसे भिड़ गए।
- दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
दांबुला में क्या हुआ उस शाम
सोमवार, 15 जून को श्रीलंका के दांबुला का मैदान विवादों के लिए याद रखा जाएगा। इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का यह मुकाबला शुरू से आखिर तक ड्रामे से भरा रहा।
भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। जबाव में श्रीलंका-ए ने भी पूरे 50 ओवर खेलकर 265 रन बना लिए। आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे लेकिन वे सिर्फ एक रन ही बना सके। मैच टाई हो गया।
सुपर ओवर से पहले ही छिड़ी बहस
टाई होते ही मैच में नया पेच फंस गया। अंपायरों ने कहा कि शाम काफी हो चुकी है और रोशनी कम है, इसलिए सुपर ओवर कराना ठीक नहीं होगा। इस पर भारतीय कप्तान तिलक वर्मा अंपायरों से उलझ गए। काफी बहस के बाद सुपर ओवर कराने का फैसला हुआ।
नो बॉल ने पलट दिया खेल
बता दें कि सुपर ओवर में श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने फुलटॉस डाली। श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हुए। अंपायर ने आउट दे दिया और भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे।
तभी रिप्ले देखने पर पता चला कि वह गेंद नो बॉल थी। गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी। भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया। आखिरी गेंद दोबारा डाली गई।
श्रीलंका ने सुपर ओवर में कुल 16 रन बनाए। जवाब में भारत सिर्फ 9 रन बना सका और मैच हार गया।
नौ बॉल का विवाद
सुपर ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के बाद वैभव सूर्यवंशी तुरंत डगआउट की ओर भागे और बैटिंग के लिए पैड पहन लिए। लेकिन अंपायर ने कहा कि यह गेंद नौ बॉल है, यानी उस गेंद को दोबारा खेला जाएगा।
इससे तिलक वर्मा काफी नाराज हुए और अंपायर से बहस करने लगे। वैभव को पैड उतारकर वापस मैदान में आना पड़ा। इसके बाद ही वह आखिरी गेंद फेंकी गई।
घर जाओ और फिर धक्का
मैच खत्म होते ही असली ड्रामा शुरू हुआ। श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलंबागे ने वैभव सूर्यवंशी से कहा कि मैच खत्म हो गया अब घर जाओ। यह सुनकर 15 साल के वैभव भड़क गए।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अंपायर और दूसरे खिलाड़ियों को बीच में आना पड़ा। श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने आगे बढ़कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मैच के बाद श्रीलंका-ए के ड्रेसिंग रूम में भी इस घटना पर चर्चा हुई। कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि टीम को भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए।
आईसीसी की नजर पड़ सकती है इस पर
आमतौर पर ए-टीमों के मैचों में आईसीसी दखल नहीं देता है। लेकिन इस बार घटना इतनी बड़ी है कि आईसीसी मामले की जांच कर सकता है। फिलहाल ICC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी मैदान पर किसी से भिड़े हों। 2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद उन्होंने विरोधी गेंदबाज को जूता दिखाने का इशारा किया था।
2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भी वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से तीखी नोकझोंक कर चुके हैं। उनका यह आक्रामक रवैया अब एक पैटर्न बनता दिख रहा है।
बल्ले से लगातार निराश कर रहे वैभव
मैदान पर उनका जोश तो दिखता है लेकिन बल्ला साथ नहीं दे रहा। इस ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। सोमवार के मुकाबले में वे सिर्फ 21 रन बना सके।
टीम के दूसरे बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ये खबरें भी पढ़िए...
सिक्स हिटर वैभव सूर्यवंशी पर होगी रिसर्च, वैभव मॉडल को केस स्टडी में शामिल करेगा IIM इंदौर
विराट कोहली ने रचा इतिहास: तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड, सचिन से बस एक कदम दूर
क्रिकेट न्यूज: 18 की उम्र में पिता को खोने के बाद इंडिया को जिताया वर्ल्ड कप
Ind vs Afg Test Match: क्रिकेटर मानव सुथार सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे ट्रेंड