भारत ने चौथे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, सीरीज पर ली 3-1 की अजेय बढ़त

Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 20:10 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T200410.971
चौथे टी-20 मुकाबले में 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, और 153 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर लिया...

चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 58 और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 93 रनों की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को बिना कोई गंवाए मुकाबले को जीत लिया।



जायसवाल-गिल के बीच शतकीय साझेदारी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में यशस्वी जायसवाल ने छठा अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।



इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी अर्धतकीय पारी निकली। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया।



जिम्बाब्वे ने दिया था 152 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। मधवेरे और मारुमानी ने जिम्बाब्वे को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई।



भारत को पहली सफलता अभिषेक शर्मा ने दिलाई। मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा अभिषेक शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।



सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी 20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कल यानी 14 जुलाई रविवार को हरारे में खेला जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr






Tags:
  • भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज
  • भारत ने 3-1 से ली अजेय बढ़त
  • सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को