भारत ने जिम्बाब्वे को टी 20 सीरीज 4-1 से हराया, आखिरी मैच में यशस्वी जायसवाल ने बनाया ये विश्व रिकार्ड

Sandeep Kumar | Jul 14, 2024, 22:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-14T220806.242
पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सही टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक अनोखा विश्व रिकार्ड बनाया है।

संजू सैमसन के दमदार फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के कमाल से भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 42 रन से धो डाला। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 4-1 से अपने नाम किया। मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्योता मिला था।



हालांकि इस मैच में यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इस 12 रन पर एक अनोखा विश्व रिकार्ड बनाया। ओपनर यशस्वी जायसवाल इतिहास में पहली गेंद पर 13 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।



431e3222-a06


यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

22 साल के युवा और विस्फोटक सलामी भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहला ओवर जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा डालने आए थे। पारी की पहली गेंद ही रजा ने नो बॉल डाली।



जायसवाल स्ट्राइक पर थे। उन्होंने छक्का जड़ दिया। इस गेंद पर 7 रन आए। यह लीगल डिलिवरी नहीं थी। तो गेंद काउंट नहीं हुई। इसके बाद पहली ऑफिशियल बॉल पर भी जायसवाल ने छक्का लगा दिया। इस तरह उन्होंने टी20आई में पारी की पहली गेंद पर 13 रन ठोक डाले।



बॉलिंग में भी टीम इंडिया ने बरपाया कहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में 168 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा मुकेश कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए। मुकेश अपनी धारदार गेंदबाजी में से शुरुआत में विकेट निकालने के साथ-साथ जिम्बाब्वे के टेलएंडर को भी समेटने का काम किया।



इसके अलावा शिवम दुबे को भी 2 विकेट मिला। दुबे ने बैटिंग में भी अपना जबरदस्त कमाल दिखाया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और अभिषेक शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आया।





संजू सैमसन ने जड़ दी फिफ्टी

भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 45 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया। संजू के अलावा भारतीय बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 12 गेंद में 26 रन कूट दिए।



वहीं रियान पराग ने 24 गेंद में 22 रनों का योगदान दिया, जबकि अभिषेक शर्मा ने 14 रन, शुभमन गिल ने 13 रन और यशस्वी जायसवाल 12 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे।



8990ac3f-96e


जब अंपायर को मंगवानी पड़ी नई बॉल

टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन का एक सिक्स तो ऐसा था कि बॉल स्टेडियम के पार जाकर गिरी। संजू सैमसन का यह सिक्स 110 मीटर लंबा था।



पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू का वह शॉट स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी, जिसके कारण अंपायर को मजबूरी में नई बॉल लेने पड़ गई। दूसरी बॉल आने के बाद फिर से खेल को शुरू किया जा सका।



अफरीदी ने मारा था क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी ने लगाया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने 153 मीटर का छक्का लगाया, जो क्रिकेट की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा छक्का है। यह 153 मीटर का छक्का उन्होंने 2013 में जोहान्सबर्ग में रयान मैक्लेरन (दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी) के खिलाफ खेलते हुए लगाया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • सीरीज भारत ने जीती
  • भारत ने जीती टी-20 सीरीज
  • संजू सैमसन
  • भारत ने जिम्बाब्वे को हराया