क्या आपके फोन में अचानक आया Emergency Alert Message? जानें कैसे ये करेगा आपकी सिक्योरिटी

Manya Jain | May 02, 2026, 12:10 IST
indian goverment emergency alert
भारत सरकार ने नया मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है। 2 मई 2026 को इसकी शुरुआत हुई। अब आपदा के समय नागरिकों को तुरंत मोबाइल पर चेतावनी और जानकारी मिल सकेगी।

Emergency Alert Message on Mobile Phone:2 मई 2026 को सुबह 11 बजे, आपके मोबाइल फोन ने अचानक एक तेज वाइब्रेशन और अजीब सी बीप के साथ एक पॉप-अप मोबाइल इमरजेंसी अलर्टमैसेज दिखाया। इस घबराने की कोई बात नहीं है।



दरअसल, भारत सरकार ने अभी हाल ही में अपनी नई मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम (Mobile-based Disaster Communication System) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इस सिस्टम की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों तक पलक झपकते ही जानकारी पहुंचाना है।



सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी: SMS से कैसे है अलग?

अब तक सरकार आपदाओं की सूचना SMS के जरिए देती थी, लेकिन SMS की अपनी लिमिट हैं। नेटवर्क जाम होने पर SMS घंटों देरी से पहुंचते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट (Cell Broadcast - CB) टेक्नोलॉजी लाई गई है।



सेल ब्रॉडकास्ट की खासियत

  • यह टेक्नोलॉजी सीधे मोबाइल टावर से सिग्नल भेजती है, जिससे लाखों लोगों को एक साथ एक ही सेकंड में मैसेज मिल जाता है।
  • यह सिस्टम खास-खास जगहों के लिए काम करता है। मतलब, अगर तटीय इलाकों में चक्रवात आने वाला है, तो सिर्फ वही इलाके जो प्रभावित होंगे, उनके मोबाइल फोन पर अलर्ट जाएगा।
  • इसके लिए मोबाइल डेटा या कॉलिंग नेटवर्क की जरूरत नहीं होती, जैसे हम सामान्य मैसेज भेजते हैं। यह 'डेडिकेटेड चैनल' पर काम करता है, जो अलग होता है।
  • यह मैसेज आपके इनबॉक्स में नहीं जाएगा, बल्कि सीधे आपकी स्क्रीन पर फ्लैश होगा। और जब तक आप 'OK' नहीं दबाते, यह स्क्रीन पर बना रहेगा।

सचेत (SACHET): भारत का स्वदेशी कवच

इस पूरे सिस्टम के पीछे 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स' (C-DOT) द्वारा विकसित किया गया 'सचेत' (SACHET) प्लेटफॉर्म है। यह पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है।



आपको किस तरह के अलर्ट मिलेंगी?

  1. प्राकृतिक आपदाएं (Natural Disasters): भूकंप, सुनामी, भारी बारिश, बिजली गिरना और लू (Heatwave) का अलर्ट।
  2. मानव-जनित खतरे (Man-made Hazards): गैस रिसाव, रासायनिक दुर्घटनाएं या आगजनी जैसी घटनाएं।
  3. निर्देश और सलाह: आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान की जानकारी, खाली करने के आदेश (Evacuation orders) और क्या करें-क्या न करें की सूची।

आज 2 मई के टेस्ट मैसेज में क्या लिखा था?

लॉन्चिंग के दौरान दिल्ली-NCR समेत सभी राज्यों की राजधानियों में मोबाइल पर एक टेस्ट मैसेज भेजा गया। इस मैसेज का उद्देश्य सिस्टम की मजबूती को जांचना था।



WhatsApp Image


मैसेज



ये भी पढ़ें...



Engineering Courses: कौन से ऑफबीट कोर्स आपको करियर की टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएंगे



बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स



बस्तर में टेक्नोलॉजी का कमाल, जंगलों में फिर दिखी उड़ने वाली गिलहरी



Free MIT Courses के साथ बिना किसी फीस के सीखें टेक्नोलॉजी की नई स्किल्स







Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Emergency Alert Message on Mobile Phone
  • communication
  • मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट