National Sports 2025 : जानिए भारत के उन महान खिलाड़ियों के बारे मेें जिन्होंने ओलंपिक में रचा इतिहास
Aman Vaishnav | Aug 29, 2025, 14:28 IST
1 / 10
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (27)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
भारत के कई महान खिलाड़ियों ने ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। मेजर ध्यानचंद, बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, जैसे महान खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।
2 / 10
Milkha SinghImage credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
मिल्खा सिंह अपनी तेज दौड़ के लिए मशहूर थे और उन्हें "फ्लाइंग सिख" के नाम से भी जाना जाता है। 1960 में, मिल्खा सिंह ओलंपिक ट्रैक के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
3 / 10
Neeraj Chopra (2020)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता। वह ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने और भाला फेंक में 87.58 मीटर का थ्रो किया।
4 / 10
Karnam Malleswari (2000)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनीं। उन्होंने 69 किलोग्राम भार वर्ग में 240 किलोग्राम वजन उठाया।
5 / 10
Major Dhyaan Chand (1928, 1932 और 1936)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में भारत को गोल्ड जिताया। उनके खेल प्रदर्शन ने दुनिया को हैरान कर दिया। मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
6 / 10
Ajeet Pal Singh (1975)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
अजीत पाल सिंह एक महान हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और खेल कला से कई बार भारत को जीत दिलाई। 1975 में, उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी।
7 / 10
Leander Paes (1996)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
लिएंडर पेस ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह 44 साल बाद भारत का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक था और वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बने।
8 / 10
Kapil Dev (1983)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
कपिल देव एक महान क्रिकेट खिलाड़ी थे, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध थे। 1983 में, उन्होंने भारत को बतौर कप्तान पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाया।
9 / 10
Saina Nehwal (2012)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
साइना नेहवाल ने 2012 के लंदन ओलंपिक में महिला बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
10 / 10
K D Jadhav (1952)Image credit : Aman Vaishnav, Manya Jain
1952 में खाशाबा दादासाहेब जाधव ने ओलंपिक में व्यक्तिगत मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। यह भारत के लिए एक बड़ी जीत थी।