भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक, एक दिन में 3 गेम्स में हराया, 2 फाइनल

Rahul Garhwal | Oct 01, 2023, 24:00 IST
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक, एक दिन में 3 गेम्स में हराया, 2 फाइनल
एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई। एक दिन में 3 गेम्स में हराया, इसमें से 2 फाइनल हैं। एक अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल का मैच रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स में स्क्वैश और हॉकी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया। भारत ने एक ही दिन में 3 अलग-अलग गेम्स में पाकिस्तान को शिकस्त दी।



स्क्वैश फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया



104068450.jpg


एशियन गेम्स में स्क्वैश के पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से शिकस्त दी। 2 मैच पॉइंट बचाते हुए अभय सिंह ने पाकिस्तान के नूर जमान को 5 गेमों में हराकर भारत को 2-1 से जीत दिलाई और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इंडिया ने 3 दिन पहले लीग दौर में पाकिस्तान से मिली हार का बदला फाइनल में ले लिया।



हॉकी में 10-2 से जीता भारत



WhatsApp Image 2023-10-01 at 12.31.06 AM.jpeg


एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया और सबसे बड़ी जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए। भारतीय टीम पूल-A में 4 जीत के साथ टॉप पर है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये 180वां मैच था। इन दोनों देशों के बीच 8 गोल का अंतर किसी भी मैच में नहीं रहा। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को 7-1 से हराया था।



सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप में 3-0 से जीता भारत



WhatsApp Image 2023-10-01 at 12.36.11 AM.jpeg


भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम ने नेपाल में सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर खिताब जीता। भारत के किपगेन और गोयारी ने गोल किए। भारत की सीनियर फुटबॉल टीम ने भी इस साल सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।



Tags:
  • India and Pakistan
  • भारत और पाकिस्तान
  • Asian Games
  • एशियन गेम्स
  • भारत ने पाकिस्तान को हराया
  • India victory in hockey
  • India defeats Pakistan
  • India victory in squash
  • हॉकी में भारत की जीत
  • स्क्वैश में भारत की जीत