CWC बैठक में कांग्रेस ने लगाया भारत का गलत नक्शा, मचा बवाल

Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 16:09 IST
india-map-controversy Photograph: (india-map-controversy)
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26-27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में हो रही है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है।

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक विवादों में घिर गई है। बैठक स्थल पर लगाए गए पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दर्शाया गया। बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।बीजेपी ने इस मामले में जबरदस्त हमला बोला है। साथ ही कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है।



बीजेपी की आपत्ति

कांग्रेस के पोस्टरों में दिखाए गए भारत के नक्शे में PoK और अक्साई चिन को गायब किया गया है। बीजेपी ने इसे देश की संप्रभुता का अपमान बताया। बीजेपी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर रही है।



क्या है कांग्रेस का स्पष्टीकरण?

हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि यह महज एक गलती है। कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक ऐतिहासिक है क्योंकि यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित की जा रही है।





बीजेपी का कांग्रेस से सवाल

बीजेपी ने सवाल किया कि 'पिछले काफी समय से भारत के नक्शे में जो गड़बड़ी दिखाई जा रही है, वह क्या सिर्फ संयोग है या फिर किसी व्यवस्थित भारत विरोध का हिस्सा है?' बीजेपी ने पूछा कि 'ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सोरोस से कोई गुप्त संदेश तो नहीं आ रहा?' सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि 'सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान जब देश के पूर्वोत्तर हिस्से को काटने की बात की गई तो कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी थी। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, वे भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ गलत आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस लोगों को भाषा, धर्म, जाति के आधार पर लड़ाकर देश की सत्ता हासिल करना चाहती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • प्रियंका गांधी
  • बीजेपी
  • सोनिया गांधी
  • डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
  • हिंदी न्यूज
  • congress CWC
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • 2024 cwc
  • भारत का नक्शा