IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां? चेक करें पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Mar 13, 2026, 19:31 IST
team india
टीम इंडिया का अगला शेड्यूल बहुत ही व्यस्त रहेगा। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जानिए 2026 का पूरा शेड्यूल।

News in Short

  • भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता।
  • IPL 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलेंगे।
  • जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच होंगे, जुलाई में इंग्लैंड दौरा होगा।
  • अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज होगी।
  • अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट खेलेगी।

News in Detail

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल व्यस्त रहेगा। तीनों फॉर्मेट में इस साल भारतीय टीम को कई मुकाबले खेलने हैं।



आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत है। भारत पहली टीम है, जिसने अपने घर पर यह खिताब जीता। अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी IPL 2026 की पसंदीदा टीम के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया का शेड्यूल व्यस्त रहेगा।



बलरामपुर में पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की अफीम फसल, सलाखों के पीछे 2 किसान



कब शुरू होगा टीम इंडिया का अभियान

टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा आराम नहीं मिलेगा। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2026 के बाद जून से दिसंबर तक भारतीय टीम का शेड्यूल व्यस्त रहेगा। जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी। जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।



नंबर आए शानदार तो मिला हेलिकॉप्टर से सैर का तोहफा, प्रिंसीपल ने खुद के खर्चे पर किया सपना साकार



इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

इसके बाद अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। यदि सरकार की मंजूरी मिलती है, तो सितंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है, जहां तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज होगी। सितंबर और अक्टूबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।



लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों को मिले 1500 रुपए



एशियन गेम्स 2026 जापान में होंगे

वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए भारत आएगी। एशियन गेम्स 2026 जापान में होंगे, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम भाग लेगी। भारत अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज होगी। श्रीलंका की टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी।



मोदी पहनते हैं छत्तीसगढ़ की अलसी से बनी जैकेट, महंत ने किया विधानसभा में खुलासा



भारत में अफगानिस्तान टीम जून में

👉टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9:30 बजे


👉पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे


👉दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे


👉तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे



बताया जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर के बीच में भारत का अफगानिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू में मैच प्रस्तावित है। यहां पर दोनों देश 3 टी20 मैच की सीरीज खेलेंगे।



भारत-इंग्लैंड के बीच दो-दो हाथ

👉1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट


👉4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर


👉7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम


👉9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल


👉11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन


👉14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम


👉16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ


👉19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स



भारत और श्रीलंका का दौरा (अगस्त)

इंग्लैड के दौरे बाद टीम इंडिया पड़ोसी देश श्रीलंका का दौरा करेगी। भारतीय टीम कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में 2 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं साल 2026 के अंत यानी दिसंबर महीने में श्रीलंका की टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए भारत का दौरी करेगी।



टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा!

इसके बाद यदि भारत सरकार की मंजूरी मिलती है तो टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करेगी। यहां पर दोनों देशों के बीच 1 से 6 सितंबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। साथ ही 9 से 13 सितंबर के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।



👉3 वनडे (1, 3 और 6 सितंबर)


👉3 टी20 (9, 12 और 13 सितंबर)



वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्तूबर)

👉3 वनडे


👉5 टी20



एशियन गेम्स 2026

मेजबान: जापान (प्रस्तावित)



भारत का न्यूजीलैंड दौरा (अक्टूबर-नवंबर)

👉 2 टेस्ट


👉 5 वनडे


👉 5 टी20





Tags:
  • टीम इंडिया
  • शुभमन गिल
  • भारत सरकार
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश
  • आईपीएल 2026