भारत-पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत टली, जानें 22 अप्रैल से 12 मई तक की पूरी टाइमलाइन

Rohit Sahu | May 12, 2025, 09:57 IST
pakistan dgmo talk india
भारत और पाकिस्तान के DGMO आज दोपहर 12 बजे बातचीत करने वाले थे जिसे टाल दिया गया है। सीजफायर के बाद दोनों देशों के DGMO के बीच चर्चा के बाद ही इस तनाव को लेकर कई अहम बातें सामने आ सकती है।

सीजफायर की सहमति के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। हालांकि रविवार से ही बॉर्डर एरिया में स्थिति सामान्य है। अब सोमवार, 12 मई 2025 को दोपहर 12 बजे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत होनी थी। बातचीत को लेकर नया अपडेट सामने आया है पीटीआई के मुताबिक वार्ता को शाम तक टाल दिया गया है।



सीजफायर के बाद भी पाक ने तोड़ा सीजफायर

22 अप्रैल से 12 मई अबतक क्या क्या हुआ

पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की

22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। आतंकियों ने पहले उनका धर्म पूछा और फिर परिवारों के सामने गोली मार दी। एक स्थानीय खच्चर वाला भी इस हमले में मारा गया। इस घटना से पूरे देश में रोष और आक्रोश की लहर दौड़ गई।



23 अप्रैल को सिंधु जल संधि स्थगित

जब यह हमला हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे। उन्होंने अपनी यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया और उच्च स्तरीय बैठक की। 23 अप्रैल को भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए।



24 अप्रैल: CCS बैठक में लिए गए निर्णायक फैसले

24 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि अब पाकिस्तान को कूटनीतिक, सामरिक और आर्थिक तीनों मोर्चों पर जवाब दिया जाएगा।



वीजा रद्द, दोनों देशों के बीच आवागमन पर बैन

24 अप्रैल को ही भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। भारत-पाक नागरिक आवागमन को भी पूरी तरह रोक दिया गया।



ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के 9 अड्डों को निशाना बनाया

7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। मिसाइलों और हैमर बमों से किए गए इस हमले में सोते हुए आतंकियों को ठिकाने लगा दिया गया। भारत की सैन्य शक्ति का यह प्रदर्शन बेहद सटीक और प्रभावशाली रहा।



यह भी पढ़ें..सेना का ऐलान: सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर किए



पाकिस्तान ने किया ड्रोन हमला LOC पर फायरिंग की

8 मई को पाकिस्तान ने LoC पर भारी गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू किए। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। 9 मई को भारत ने पलटवार करते हुए लाहौर के HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम और सियालकोट समेत कई इलाकों में बड़ी तबाही मचाई।



10 मई को पाक एयरबेस पर हमला

10 मई को भारतीय वायुसेना ने सरगोधा, स्कार्दू, नूर खान जैसे पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल अटैक किए। कई हवाई पट्टियां तबाह हुईं। इस हमले से पाकिस्तान बौखला गया और वह अमेरिका की शरण में पहुंचा। इसी शाम सीजफायर का ऐलान दोनों देशों ने किया। कुछ देर बाद पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर और भारत ने इसका जवाब दिया।



11 मई भारत की दो टूक चेतावनी,

11 मई को पाकिस्तानी DGMO ने भारत से संपर्क कर युद्धविराम की अपील की। भारत ने हमले रोकने पर सहमति दी, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में कोई हमला हुआ तो उसका जवाब और कठोर होगा।



12 मई को फिर होगी बातचीत, लेकिन भारत का रुख कड़ा

आज 12 मई को भारत और पाकिस्तान के DGMO दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे। इस वार्ता में सीजफायर की शर्तों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। भारत ने साफ कर दिया है कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को वह स्वीकार नहीं करेगा।



यह भी पढ़ें...भारत-पाकिस्तान तनाव पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद, सोफिया की तारीफ



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



india pakistan news | india pakistan conflict | भारत पाकिस्तान युद्ध | भारत पाकिस्तान लड़ाई | भारत पाकिस्तान बोर्डर | operation sindoor live | operation sindoor | operation sindoor update | indian army press confrence on operation sindoor | Indian Army | indian army press conference



Tags:
  • Indian Army
  • भारत पाकिस्तान बोर्डर
  • operation sindoor
  • भारत पाकिस्तान लड़ाई
  • indian army press conference
  • indian army press confrence on operation sindoor
  • operation sindoor update
  • भारत पाकिस्तान युद्ध
  • operation sindoor live
  • india pakistan conflict
  • india pakistan news