मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका

Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 17:21 IST
india sri lanka host 2026 icc t20 world cup
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से हो रही है। भारतीय टीम के पास कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका है।

आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो रही है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। कुल 20 टीमें इस विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे।



भारतीय क्रिकेट टीम के पास 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में एक साथ कई ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया न केवल खिताब जीतने उतरेगी, बल्कि क्रिकेट इतिहास में वह हासिल करने की कोशिश करेगी जो अब तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है।



भारत के पास दूसरी बार इतिहास रचने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप के 19 साल के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2024 की चैंपियन भारतीय टीम अगर 2026 में भी जीतती है, तो वह अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम (टी20 वर्ल्ड कप में) बन जाएगी।



घरेलू मैदान पर पहली जीत

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के नौ संस्करणों में कोई भी मेजबान देश अपनी धरती पर ट्रॉफी नहीं उठा पाया है। भारत (सह-मेजबान) के पास इस सूखे को खत्म करने और घर में चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनने का मौका है।



टी20 वर्ल्ड कप: मेजबान बनाम विजेता (2007 - 2026)

वर्षमेजबान देशविजेता टीमक्या मेजबान जीता?
2007दक्षिण अफ्रीकाभारतनहीं
2009इंग्लैंडपाकिस्ताननहीं
2010वेस्टइंडीजइंग्लैंडनहीं
2012श्रीलंकावेस्टइंडीजनहीं (श्रीलंका रनर-अप रही)
2014बांग्लादेशश्रीलंकानहीं
2016भारतवेस्टइंडीजनहीं
2021यूएई और ओमानऑस्ट्रेलियानहीं
2022ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडनहीं
2024अमेरिका और वेस्टइंडीजभारतनहीं
2026भारत और श्रीलंकाप्रतियोगिता जारी (7 Feb - 8 March)?

पावरप्ले में कौन बेहतर

पावरप्ले में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत तेज है। पहले 6 ओवर में इंग्लैंड की बल्लेबाजी सबसे घातक साबित हुई है। इंग्लैंड के ओपनर्स 11.57 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत 9.93 के रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 9.84 के रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है।



डेथ ओवर्स में कौन बेहतर

अफगानिस्तान ने टी20 के डेथ ओवर्स (17-20) में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस फेज में उन्होंने 173.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके बाद इंग्लैंड, भारत और जिम्बाब्वे का नंबर आता है।



लेफ्ट-राइट बैटिंग में कौन बेहतर

भारत के कुल रनों में 45.4% दाएं हाथ के बल्लेबाजों ने और 54.6% बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने बनाए हैं। दोनों के बीच सिर्फ 9.2% का फर्क है, जो टीम को संतुलित बनाए रखता है।



कौन रहे मैच विनर

भारत के आठ शतकवीरों ने पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा 8 शतक बनाए हैं। इन शतकवीरों में संजू सैमसन ने 3, अभिषेक शर्मा ने 2, तिलक वर्मा ने 2 और ईशान किशन ने 1 शतक लगाया है।



सबसे प्रभावी कप्तान

मिचेल मार्श और मिचेल सेंटनर अपने शानदार प्रदर्शन से एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं। सेंटनर का बैटिंग औसत 39.71 है और उन्होंने 19 विकेट भी लिए हैं।



फील्डिंग में सबसे अच्छा कौन

न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप 2026 के हिसाब से सबसे फुर्तीली है। उनके फील्डर्स हर पारी में औसतन 0.479 विकेट का योगदान दे रहे हैं।



ऑलराउंडर्स में कौन बेहतर?

ऑलराउंडर्स में द्खा जाए तो सिर्फ 5 खिलाड़ी ही 300+ रन और 20+ विकेट का डबल कर पाए हैं। भारत के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी यह किया है।



ये खबरें भी पढ़िए...



बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानें अब किसे मिलेगा मौका?



वैभव सूर्यवंशी का क्यों नहीं हुआ वर्ल्ड कप में सिलेक्शन, क्या कहते हैं आईसीसी के नियम



T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले JioStar का बड़ा झटका, 3 अरब डॉलर की प्रसारण डील से हटा पीछे



जयपुर से छीन सकते हैं आईपीएल मैच, सरकार को लेना होगा स्टैंड



Tags:
  • भारत
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • मिचेल मार्श
  • इंग्लैंड
  • श्रीलंका
  • अभिषेक शर्मा
  • क्रिकेटर हार्दिक पांड्या
  • टी 20 वर्ल्ड कप 2026