टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बना चैंपियन, तीसरी बार जीता खिताब, देखें खास तस्वीरें

Aman Vaishnav | Mar 09, 2026, 11:29 IST
1 / 9
भारत ने रचा एक और इतिहास
india-world-cup-win-2026
Image credit : Aman Vaishnav
भारत ने इस शानदार जीत के साथ एक और इतिहास रच दिया है। भारत वह पहली टीम है जिसने घर में T20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया है।
2 / 9
लगातार दो बार वर्ल्ड कप विजेता बना भारत
Aman vaishnav - 2026-03-09T095442.969
Image credit : Aman Vaishnav
भारत ने अब तक कुल तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत ने 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीता है। भारत ने लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का भी रिकॉर्ड कायम किया है।
3 / 9
भारत ने रचा इतिहास
india-world-cup-win-2026
Image credit : Aman Vaishnav
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा (तीन बार) टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है।
4 / 9
फाइनल मैच के शानदार पल
india world cup win
Image credit : Aman Vaishnav
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड भी फाइनल मैच देखने आई थीं। जीत के बाद वो हार्दिक के पास गईं और गले लगकर उन्हें बधाई दी। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस रोमांटिक पल को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।
5 / 9
भारत -दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम
india-world-cup-win-2026
Image credit : Aman Vaishnav
इस शानदार जीत के बाद, भारत अब दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम बन गई है। भारत ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं, बल्कि अपनी विश्व स्तरीय टीम के दम पर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।
6 / 9
अक्षर पटेल का बेटे संग शानदार पल
india 2026 world cup win
Image credit : Aman Vaishnav
शानदार जीत के बाद अक्षर पटेल ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ ट्रॉफी थामकर जीत का जश्न मनाया। इस खास मौके पर अक्षर पटेल और उनके बेटे की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
7 / 9
256 रनों का लक्ष्य
india world cup win 2026
Image credit : Aman Vaishnav
टी 20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी जिससे भारत को एक मजबूत स्कोर मिला।
8 / 9
प्लेयर ऑफ द मैच बने बूम-बूम
india world cup win 2026
Image credit : Aman Vaishnav
भारत के जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। उनका गेंदबाजी प्रदर्शन मैच का टर्निंग पॉइंट रहा और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
9 / 9
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने सैमसन
india 2026 world cup win
Image credit : Aman Vaishnav
संजू सैमसन ने इस फाइनल मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली। यह उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाए थे। वहीं सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी कारण से संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।