देश में जगह-जगह भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध, लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा, देखे तस्वीरें

Aman Vaishnav | Sept 14, 2025, 18:12 IST
1 / 7
विरोध प्रदर्शन के तरीके
Aman vaishnav
Image credit : Aman Vaishnav
विरोध प्रदर्शन के तरीके अलग-अलग थे। कहीं चूड़ियां, कहीं सिंदूर, तो कहीं 'मुर्दाबाद' लिखी तख्तियां दिखाकर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
2 / 7
केरल में विरोध
Aman vaishnav (6)
Image credit : Aman Vaishnav
केरल के तिरुवनंतपुरम में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया।
3 / 7
भोपाल में विरोध
Aman vaishnav (7)
Image credit : Aman Vaishnav
भोपाल में लोगों ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। उन्होंने बीसीसीआई पर देश की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाते हुए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
4 / 7
बेंगलुरु में विरोध
Aman vaishnav (5)
Image credit : Aman Vaishnav
बेंगलुरु में लोगों ने भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। (india vs pakistan news ) इस दौरान उन्होंने 'मुर्दाबाद' लिखी हुई तख्तियां भी पकड़ी हुई थीं।
5 / 7
चंडीगढ़ में विरोेध
Aman vaishnav (4)
Image credit : Aman Vaishnav
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच का विरोध किया। उन्होंने बीसीसीआई से पाकिस्तान के साथ खेलना बंद करने की मांग की।
6 / 7
दिल्ली में विरोध
Aman vaishnav (9)
Image credit : Aman Vaishnav
दिल्ली में, आम आदमी पार्टी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदर्शन किया।
7 / 7
जम्मू में विरोध
Aman vaishnav (3)
Image credit : Aman Vaishnav
जम्मू में, शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने India Vs Pakistan मैच के खिलाफ विरोध करते हुए हाथ में सिंदूर लेकर प्रदर्शन किया।