अब इन रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू, देखें लिस्ट में आपके शहर का नाम तो नहीं

Dablu Kumar | Sept 07, 2025, 15:46 IST
vande bharat- 20-coach
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई रूटों पर 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। इससे पहले 8 और 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं।

वर्तमान में देशभर में 150 वंदे भारत(vande bharat) ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। इसके जरिए विभिन्न शहरों को जोड़ा गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा के मद्देनजर कई रूटों पर भी नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। इस बीच भारतीय रेलवे ने 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत कर दी है। अभी कई रूट पर 8 और 16 कोच की कॉन्फिगरेशन वाली ट्रेन चल रही है।



बढ़ती यात्रियों के चलते 20 कोच की शुरुआत

20 कोच वंदे भारत ट्रेन रूट और स्टॉपेज

  • वाराणसी - नई दिल्ली - वाराणसी: वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - कटरा - नई दिल्ली: नई दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जम्मू तवी, कटरा
  • मुंबई सेंट्रल - गांधीनगर कैपिटल - मुंबई सेंट्रल: मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, गांधीनगर
  • विशाखापट्टनम - सिकंदराबाद - विशाखापट्टनम: विशाखापट्टनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, सिकंदराबाद
  • अजमेर - चंडीगढ़ - अजमेर: अजमेर, जयपुर, अलवर, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट

इसके अलावा कई अन्य रूटों पर ये सेवाएं मौजूद हैं।



ये भी पढ़िए... भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच होंगे, यात्रियों का सफर होगा आरामदायक



20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें: पूरी सूची, रूट और स्टॉपेज

क्रम संख्याट्रेन नंबरमार्गठहराव
122435/22436वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी

वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर-नई दिल्ली



222439/22440नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली

नई दिल्ली-अंबाला- लुधियाना-जम्मूतवी-कटरा



320901/20902मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर- मुंबई सेंट्रल

मुंबई सेट्रल-बोरीवली-वापी- सूरत-वडोदरा- अहमदाबाद-गांधीनगर



420833/20834विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम

विशाखापत्तनम-राजमुंदरी-विजयवाड़ा-खम्मम-वारंगल-सिकंदराबाद



520977/20978अजमेर- चंडीगढ़-अजमेर

अजमेर-जयपुर-अलवर-गुड़गांव-दिल्ली कैंट



620633/20634त्रिवेन्द्रम-कासरगोड-त्रिवेन्द्रम

कासरगोड-कन्नूर-कोझिकोड-शोरानूर-त्रिसूर-एर्नाकुलम टाउन-कोट्टायम-कोल्लम-तिरुवनंतपुरम



722895/22896हावड़ा-पुरी-हावड़ा

हावड़ा-खड़गपुर-बालासोर-भद्रक-जाजपुर क्योंझर रोड-कटक-भुवनेश्वर-खुर्दा रोड-पुरी



822347/22348हावड़ा-पटना-हावड़ा

हावड़ा-दुर्गापुर-आसनसोल-जामताड़ा-जसीडीह-लक्केसराय-मोकामा-पटना साहेब-पटना



922415/22416वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी

बनारस-प्रयागराज-कानपुर-नई दिल्ली



1022477/22478नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली

नई दिल्ली-अंबाला-लुधियाना-जम्मू तवी-कटरा



1122425/22426अयोध्याकैंट-आनंदविहारटर्मिनल-अयोध्या

अयोध्या- लखनऊ-कानपुर-आनंद विहार



1220707/20708सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद

सिकंदराबाद-वारंगल-खम्मम-वोजयवाड़ा-सामलकोट-विशाखापत्तनम



1320627/20628चेन्नईएग्मोर-नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर

चेन्नई एग्मोर-ताम्बरम-विल्लुपुरम-त्रिची-मदुरै-नागरकोइल

रेलवे सूत्रों के अनुसार, भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना जल्द जारी होगी। इसके बाद, ट्रेन का समय, किराया, ठहराव और अन्य विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे। यात्रियों को इन जानकारियों का इंतजार है, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।



एमपी वालों को भी मिलेगी खुशखबरी

20 कोच की वंदे भारत ट्रेन में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन अपनी तेज रफ्तार से यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाएगी। भोपाल और लखनऊ के बीच स्थित अन्य शहरों के यात्रियों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने का लाभ मिलेगा। ये यात्री पहले से ही वंदे भारत की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।



ये भी पढ़िए... कश्मीर की वंदे भारत ट्रेन में तैनात होंगे स्पेशल ट्रेंड कमांडो



20 कोच वाली ट्रेनें

रेल मंत्रालय ने 3 और जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में बदलने की योजना बनाई है।



  • मंगलुरु सेंट्रल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल
  • सिकंदराबाद - तिरुपति
  • चेन्नई एग्मोर - तिरुनेलवेली

पहले वंदे भारत ट्रेनें 8 और 16 कोच की कॉन्फिगरेशन में चल रही है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 20 कोच वाली ट्रेन की शुरुआत की गई है। इसका प्रमुख लाभ यह है कि लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी। साथ ही, सफर के दौरान उन्हें बेहतर सुविधाएं और एक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।



वर्तमान में भारत में कुल 150 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं और भविष्य में और भी 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इससे देश की रेल यात्रा और भी तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।



ये भी पढ़िए... जल्द 180 की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ट्रायल रन पूरा, हरी झंडी का इंतजार



20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत

भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस आज देश में तेज, आरामदायक और अत्याधुनिक रेल यात्रा का एक प्रमुख प्रतीक बन चुकी है। यह कोई सामान्य ट्रेन नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, समय की बचत और उच्च तकनीक का शानदार संयोजन है। वंदे भारत ट्रेनें अपनी तेज गति के कारण शहरों के बीच यात्रा का समय पहले के मुकाबले काफी कम कर देती हैं।



इसमें वातानुकूलित कोच, आरामदायक सीटें, सुरक्षित सफर और उत्कृष्ट ऑनबोर्ड सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जो यात्रियों के सफर को और भी सुखद और आरामदायक बनाती हैं। वर्तमान में देशभर में कुल 150 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो प्रमुख शहरों को जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों की बढ़ती सुविधा के मद्देनजर नए रूटों पर भी शुरू की जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर कनेक्टिविटी के मद्देनजर रेलवे ने अब 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत भी की है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



ट्रेन वंदे भारत | भारतीय रेलवे अपडेट | भारतीय रेलवे न्यूज



Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • वंदे भारत
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • ट्रेन वंदे भारत
  • vande bharat