अब दुनिया के 30 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं आप ! देखिए पूरी लिस्ट

Rahul Garhwal | Nov 28, 2023, 24:00 IST
अब दुनिया के 30 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं आप ! देखिए पूरी लिस्ट
अब दुनिया के 30 देशों में आप बिना वीजा के जा सकते हैं। देखिए वो देश कौन-कौनसे हैं।

NEW DELHI. अब भारतीय दुनिया के 30 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। पासपोर्ट स्ट्रेंथ और ट्रेवल फ्रीडम के लिए वैश्विक बेंचमार्क पासपोर्ट सूचकांक ने अपनी नई रैंकिंग में भारत को 137वां स्थान दिया है। ये सूचकांक, उन देशों की संख्या के आधार पर पासपोर्ट की ताकत बताता है, जहां नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 123 देशों में एंट्री के लिए वीजा लगता है।



इन 30 देशों में बिना वीजा के भारतीयों की एंट्री



  • अंगोला
  • बारबाडोस
  • भूटान
  • डोमिनिका
  • अल साल्वाडोर
  • फिजी
  • गैबॉन
  • गाम्बिया
  • ग्रेनेडा
  • हैती
  • जमैका
  • कजाकिस्तान
  • किरिबाती
  • मकाओ
  • मॉरीशस
  • माइक्रोनेशिया
  • नेपाल
  • फिलिस्तीनी क्षेत्र
  • सेंट
  • किट्स और नेविस
  • सेनेगल
  • सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • वानुअतु
  • श्रीलंका
  • थाईलैंड
  • मलेशिया

पासपोर्ट पावर रैंक में 68वें नंबर पर भारत



पासपोर्ट सूचकांक भारत की पासपोर्ट पावर रैंक भी बताता है। इसमें भारत 68वें नंबर पर है। ये दूसरे देशों की तुलना में एक एवरेज स्थिति है। हाल ही में 3 दक्षिण एशियाई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा पर फैसला लिया है, इसका असर आने वाले समय में रैंकिंग पर भी होगा।



1 दिसंबर से मलेशिया में वीजा फ्री एंट्री



मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने सोमवार को 1 दिसंबर से भारतीय और चीनी नागरिकों के लिए 30 दिन के लिए फ्री वीजा एंट्री का ऐलान किया। थाईलैंड-श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विदेशियों को ये सुविधा दी गई है।



पर्यटन बढ़ाने के लिए वीजा फ्री एंट्री



भारत, मलेशिया में पर्यटकों के आगमन में योगदान देने वाले टॉप देशों में से एक है। श्रीलंका ने भारत और चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 6 अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की पहल की है। ये 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगी। इसका टारगेट पर्यटन को बढ़ावा देना है।



Tags:
  • Visa Free Entry for Indians
  • Visa Free Entry to 30 Countries
  • Global Benchmark Passport Index
  • Passport Power Rank of India
  • भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री
  • 30 देशों में वीजा फ्री एंट्री
  • वैश्विक बेंचमार्क पासपोर्ट सूचकांक
  • भारत की पासपोर्ट पावर रैंक