IPL 2025 ऑक्शन में मल्लिका सागर का जलवा, जानें कौन हैं ये ऑक्शनर?

Vikram Jain | Nov 24, 2024, 20:22 IST
IPL 2025 Auction Auctioneer Mallika Sagar
आईपीएल को लेकर यह ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। इस ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। IPL ऑक्शन में इस बार भी मल्लिका सागर की जबरदस्त चर्चा हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025 Auction) के मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है। इस साल कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इस नीलामी के लिए 1 हजार 574 में से 577 खिलाड़ियों को चुना गया है। आईपीएल को लेकर यह ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में हो रहा है। इस ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। IPL ऑक्शन में इस बार भी मल्लिका सागर (Mallika Sagar) की जबरदस्त चर्चा हैं।



खास बात यह है कि लगातार दूसरी बार मल्लिका सागर ऑक्शनर (auctioneer) की भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका ने ही होस्ट किया था। मल्लिका ने आईपीएल की नीलामी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह साबित हुआ कि वह इस क्षेत्र में पूरी तरह से सक्षम हैं। इस बार भी वह मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करती हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं मल्लिका सागर कौन हैं।



IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की बड़ी जिम्मेदारी

पिछली बार की तरह आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए मल्लिका सागर को जिम्मेदारी दी हैं। वह पहली भारतीय महिला ऑक्‍शनर बनीं हैं। मल्लिका सागर का जन्म मुंबई में व्यवसायी परिवार में हुआ था। मल्लिका ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की है। उन्होंने न्‍यूयॉर्क से 26 साल की उम्र में साल 2001 में इंटरनेशनल ऑक्‍शन कंपनी क्रिस्टीज के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। 48 वर्षीय मल्लिका को ऑक्शन को कई सालों का अनुभव हैं।



प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन में मचाई थी धूम

ऐसा नहीं है कि मल्लिका सागर केवल इंडियन प्रीमियर लीग में ही ऑक्शनर हैं, इससे पहले वह प्रो कबड्डी लीग की भी ऑक्शनर रह चुकी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स ऑक्शनर के रूप में अपना डेब्यू प्रो कबड्डी लीग से किया था। इस लीग ऑक्शन से अपनी पहचान भी बनाई। मल्लिका ने आईपीएल 2024 में इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग की पहली महिला ऑक्शनर बनने का गौरव हासिल किया था। इससे पहले ह्यूग एडमीड्स के पास यह जिम्मेदारी थी। जिन्होंने 2019 से 2022 तक ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी। बता दें मल्लिका आर्ट की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन के आयोजन कर चुकी हैं। अमेरिका से लौटने के बाद वह मुंबई में ही रह रही हैं।



मल्लिका सागर की नेटवर्थ

मल्लिका सागर न केवल अपने अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका सागर की नेटवर्थ करीब 15 मिलियन डॉलर (126 करोड़ रुपये) है। वह एक लग्जरी जीवन जीती हैं और ऑक्शन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • IPL auction
  • Cricket News
  • आईपीएल नीलामी
  • IPL auction in Dubai
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • Cricket News In Hindi
  • IPL 2025 Auction
  • आईपीएल मेगा ऑक्शन
  • मल्लिका सागर
  • Mallika Sagar
  • ऑक्शनर मल्लिका सागर
  • Auctioneer Mallika Sagar
  • ऑक्शनर मल्लिका कौन हैं?