IPL 2026 की टीमों के कप्तानों की लिस्ट, जानें किसके हाथ में किस टीम की कमान
आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। कुछ टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर भरोसा जताया है। वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों ने नए चेहरों को कप्तान की जिम्मेदारी दी है।
इस बार कई युवा खिलाड़ियों को भी कप्तानी मिली है। इससे टूर्नामेंट और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में किस टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में है।
मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर हार्दिक पंड्या के हाथों में है। हार्दिक ने 2022 में अपने कप्तानी डेब्यू सीजन में ही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था।
वह अब तक 5 बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इनमें 4 बार मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी के रूप में और 1 बार गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में खिताब जीता है। उनकी आक्रामक कप्तानी और ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए बड़ी ताकत मानी जाती है।
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं। अक्षर ने 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अभी तक वह अपने करियर में एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। इसके बावजूद वह लंबे समय से आईपीएल के भरोसेमंद ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं।
गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। गिल ने अब तक एक आईपीएल ट्रॉफी जीती है। उन्होंने 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस के साथ अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था।
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के पास है। ऋतुराजअब तक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने 2021 और 2023 में सीएसके के साथ खेलते हुए खिताब अपने नाम किए।
राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में युवा ऑलराउंडर रियान पराग को कप्तान बनाया है। पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी टीम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथ में है। रहाणे ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 1 ट्रॉफी जीती है। उन्होंने 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यह खिताब जीता था। रहाणे कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और उनके अनुभव से केकेआर को फायदा मिलने की उम्मीद है।
लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं। पंत ने अब तक आईपीएल में कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। 2016 से 2024 तक वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहे लेकिन टीम खिताब नहीं जीत पाई। 2025 में वह 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और अब टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के हाथों में है। कमिंस ने अब तक 1 आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो उन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जीती थी। इसके अलावा वह 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में टीम को फाइनल तक ले गए थे जहां टीम उपविजेता रही थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं। पाटीदार ने 2025 में टीम को उनका पहला आईपीएल खिताब जिताया था। यह आरसीबी के इतिहास का पहला खिताब था।
पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था। उस सीजन के फाइनल में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।
ये खबरें भी पढ़िए...
विराट कोहली ने रचा इतिहास: तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड, सचिन से बस एक कदम दूर
IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां? चेक करें पूरा शेड्यूल
Raipur IPL: 10 साल बाद रायपुर में फिर होगा IPL, कोहली, धोनी और रोहित दिखेंगे एक ही मैदान पर!
16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर