RCB Vs DC: हेड टू हेड में आगे है विराट की सेना, क्या पिछली हार का बदला ले पाएगी RCB ?

Aman Vaishnav | Apr 27, 2026, 11:09 IST
ipl 2026 dc vs rcb match preview
आईपीएल 2026 में आज 27 अप्रैल को दूसरी बार दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को ये मैच जीतना होगा। इससे पहले मैच में DC ने आरसीबी को छह विकेट से हराया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 39वां लीग मैच आज 27 अप्रैल को होने वाला है। ये शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।



ये दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं। पहले मैच में DC ने आरसीबी को छह विकेट से हराया था। ऐसे में अब आरसीबी अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।



7fc5c969a055faabf9a6ec0a099995771744299321134344_original-404889


इस सीजन दोनों टीम का प्रदर्शन

इस सीजन की बात की जाए तो आरसीबी थोड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। उन्होंने सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सात मैचों में से सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली है।



ऐसे में दिल्ली के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि वो यह मैच हार जाते हैं तो उनकी प्लेऑफ में जाने की राह और भी मुश्किल हो सकती है।



आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।



आरसीबी बनाम डीसी, मैच 20, आईपीएल 2023, समीक्षा


दोनों के बीच अब तक 34 मुकाबले

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि आरसीबी ने 20 मैचों में विजय प्राप्त की है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।



दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी दोनों टीमों के बीच कुल 11 मुकाबले हुए हैं। यहां भी आरसीबी का दबदबा देखने को मिलता है। आरसीबी ने सात मैचों में जीत दर्ज की है।



जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 4 मैचों में ही सफलता पाई है। पिछली बार 2023 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी को हराया था।



virat-kohli--kl-rahul-274436638-16x9_0-696403.jpeg?VersionId=9HxKLhWQeTQ4uUCmJc.1FNLZfoSlqLe


विराट कोहली VS केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मैच में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं। एक नाम आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का है, जिनका दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम उनके घरेलू क्रिकेट का मैदान है। ऐसे में सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।



वहीं दूसरा नाम केएल राहुल का है। KL Rahul ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार 152 रन बनाकर नाबाद पारी खेली थी। इन दोनों खिलाड़ियों में से जो भी अपनी बैटिंग का जादू दिखाने में कामयाब होता है, उसकी टीम के लिए इस मैच में जीत की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी।



AA1DHEJs-219011


ये खबरें भी पढ़िए...



आईपीएल 2026: कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



Tags:
  • विराट कोहली
  • केएल राहुल
  • क्रिकेट न्यूज
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • rcb
  • DC
  • अरुण जेटली स्टेडियम
  • आईपीएल 2026