गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: क्या शुभमन गिल की कप्तानी में GT ले पाएगी हार का बदला?

Aman Vaishnav | Apr 30, 2026, 14:51 IST
ipl 2026 gt vs rcb match preview shubman gill vs virat kohli
IPL 2026 में आज 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और RCB के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस शानदार मुकाबले में विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इस सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। आज गुरुवार अप्रैल को मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। आज शाम गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी।



दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में आज गुजरात की टीम अपने घरेलू मैदान पर उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।



c5bbdfb6-f00


पॉइंट्स टेबल का समीकरण

बेंगलुरु की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। वह अब तक खेले गए आठ मैचों में से छह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आज बेंगलुरु की टीम जीतती है तो उसके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह टॉप पर पहुंच सकती है।



वहीं गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में मिला-जुला रहा है। गुजरात ने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिनमें से उसे चार मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।



gujarat-titans-vs-royal-challengers-bengaluru-1777474866-997831


आमने-सामने के आंकड़े

IPL के इतिहास में जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं तो मुकाबला कांटे का होता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल सता मुकाबले खेले गए हैं।



  • बेंगलुरु की जीत चार मैच
  • गुजरात की जीत तीन मैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों के बीच एक बार मुकाबला हुआ है, जिसमें बेंगलुरु को जीत मिली थी। गुजरात की टीम आज के मैच को जीतकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु की बराबरी (4-4) करने की कोशिश करेगी।



virat-kohli-and-shubman-gill-2026-04-25-00-11-17


गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम को आगे ले जा रहे हैं।



  • रन: 330 (7 मैच)
  • स्ट्राइक रेट: 148.64
l19520260417224154-486489


गेंदबाजी में रबाडा का खौफ

गुजरात के लिए कगिसो रबाडा विकेट निकालने की मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय है, जिसे उन्हें आज सुधारना होगा।



1iq51t1_kagiso-rabada-pti_625x300_20_April_26-610995


बेंगलुरु के रन मशीन विराट कोहली

इस सीजन RCB की ओर से विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे खिलाड़ियों में से एक हैं।



  • रन: 351 (8 मैच)
  • स्ट्राइक रेट: 162.50
AA21EDfK-359260


भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का जादू

RCB के गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार संभाल रहे हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी हुई है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और वे काफी सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं।



l49720260427222913-495119


ये खबरें भी पढ़िए...



आईपीएल 2026: कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



Tags:
  • विराट कोहली
  • शुभमन गिल
  • गुजरात टाइटंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • भुवनेश्वर कुमार
  • आईपीएल 2026