आईपीएल में आज KKR vs LSG का मैच, कोलकाता को अभी भी पहली जीत की तलाश

Aman Vaishnav | Apr 09, 2026, 12:38 IST
ipl 2026 kkr vs lsg match preview eden gardens
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज 09 अप्रैल को KKR और LSG की टक्कर होगी। रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता को पहली जीत की तलाश है। ऋषभ पंत की लखनऊ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

आज 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 15वां मैच खेला जाएगा। (today ipl match) ये शानदार मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।



दोनों टीमों का इस सीजन में अब तक प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, इसलिए ये मैच काफी अहम माना जा रहा है। KKR ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इसमें उसे दो में हार मिली है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं LSG ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक हारा है।



इस सीजन में KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, जबकि LSG की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है।



ab0625c4-88d


सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की वापसी

आज के इस मुकाबले की बात करें तो कोलकाता को सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की वापसी से टीम को काफी मजबूती मिल सकती है। फैंस को बल्लेबाजी में रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।



IPL 2026 - KKR's Sunil Narine available but Varun Chakravarthy doubtful for Lucknow Super Giants cl


मोहम्मद शमी का अहम रोल

दूसरी तरफ, लखनऊ की टीम पिछला मैच जीतकर आ रही है, तो वो ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम के लिए ऋषभ पंत और मिचेल मार्श अहम रोल निभा सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पर सबकी नजरें रहेंगी कि शमी फिन एलन के खिलाफ क्या रणनीति अपनाते हैं।



Are we giving Mohammad Shami enough credit?': Former India opener backs LSG star for India comeback


गेंदबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी आज LSG के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे नाइट राइडर्स की कमजोर गेंदबाजी में मजबूती मिलेगी। ग्रीन ने पीठ की सर्जरी के बाद अब तक इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन वह नेट्स पर धीरे-धीरे गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।



पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ग्रीन ने नेट्स में गेंदबाजी की थी। ट्रेनिंग के दौरान भी ग्रीन ने कुछ ओवर डाले थे, लेकिन आंधी-तूफान के कारण मैच रद्द हो गया था।



cbb9bba2-3f3


हेड टू हेड में कौन आगे

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अभी तक छह मैच हुए हैं। इनमें लखनऊ का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, क्योंकि उसने चार मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 2 ही जीत पाई है।



अगर पिछले सीजन की बात करें, तो IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक बहुत ही शानदार मैच हुआ था। इस मैच में लखनऊ ने चार रन से जीत हासिल की थी। वहीं IPL 2024 में जब ये दोनों टीमें 2 बार भिड़ीं, तो दोनों ही मैच कोलकाता ने जीते थे।



5a45267a-771


ये खबरें भी पढ़िए...



आईपीएल 2026: गुजरात की पहली जीत:दिल्ली को एक रन से हराया



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के चार मैच जयपुर में, पहला मैच 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



Tags:
  • आईपीएल
  • मोहम्मद शमी
  • रिंकू सिंह
  • अजिंक्य रहाणे
  • ऋषभ पंत
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • ईडन गार्डन्स
  • आईपीएल 2026