KKR vs RR: क्या आज खुल पाएगा कोलकाता का खाता? जानें राजस्थान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

Aman Vaishnav | Apr 19, 2026, 07:40 IST
ipl 2026 kkr vs rr match prediction eden gardens
IPL 2026 में आज 19 अप्रैल को कोलकाता और राजस्थान के बीच रोमांचक मैच होने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है। वहीं राजस्थान रॉयल्स हार के बाद फिर से लय पकड़ना चाहेगी।

IPL 2026 में अब प्लेऑफ की रेस और भी मजेदार होती जा रही है। आज19 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भिड़ेंगे।



ये शानदार मैच ईडन गार्डन्स में होगा और दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। एक टीम जीत पाने की उम्मीद में है, तो दूसरी टीम जीत की राह पर वापस लौटना चाहती है।



एक भी मैच नहीं जीती कोलकाता

IPL 2026 का 28वां मैच रविवार, 19 अप्रैल को खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक बहुत निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, और खेले गए छह मैचों में से पांच में हार मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।



कोलकाता पर पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से पांच विकेट से हारने के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है, और अब वो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।



राजस्थान रॉयल्स का शानदार फॉर्म

वहीं राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में दिखी है। हालांकि पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें पहली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उससे पहले टीम लगातार जीत रही थी।



रियान पराग की कप्तानी में RR ने पांच में से चार मैच जीते हैं और अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।



हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो मुकाबला काफी टफ रहा है। अब तक दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत मिली है।



दो मैच बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में जहां KKR अपनी पहली जीत पाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की रफ्तार वापस पाने की कोशिश करेगी।



ये खबरें भी पढ़िए...



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा



Tags:
  • गुजरात टाइटंस
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • राजस्थान रॉयल्स
  • रियान पराग
  • आईपीएल 2026