मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन का 41वां मुकाबला दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा। एक तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी।
वहीं दूसरी तरफ होगी इस सीजन की सबसे खतरनाक टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद होगी। 29 अप्रैल को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
करो या मरो की स्थिति में मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। यदि टीम आज का मैच हारती है, तो उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।
हालांकि मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि वे एक लंबे ब्रेक के बाद नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी की भी उम्मीद जताई जा रही है।
प्लेऑफ की ओर SRH के कदम
दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जबरदस्त फॉर्म में है। Points Table में तीसरे स्थान पर बैठी SRH इस जीत के साथ अपनी स्थिति और भी मजबूत करना चाहेगी।
MI vs SRH के हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। अब तक के आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए माना बहुत अच्छा जाता है। यहां की मिट्टी लाल मिट्टी है, जो अच्छा उछाल प्रदान करती है।
- फ्लैट विकेट: यहां गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है। इससे बड़े शॉट लगाना आसान होता है।
- हाई स्कोरिंग मैच: यहां अक्सर 200 से अधिक का स्कोर बनता है। पिछले मैच में पहली पारी में 207 रन बने थे।
- ओस का प्रभाव : दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना रहती है। इससे गेंदबाजी करना मुश्किल और बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
इस पिच पर औसत स्कोर
- पहली पारी में 178 रन का है।
- दूसरी पारी में167 रन का है।
दोनों टीम की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
कौन सी टीम सबसे ज्यादा मजबूत?
मुंबई इंडियंस
मुंबई की ताकत उनके टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे बल्लेबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए चीट कोड की तरह हैं, जो किसी भी समय विकेट निकाल सकते हैं। हालांकि मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उनके खिलाड़ियों की खराब फॉर्म और प्लेइंग-11 में लगातार हो रहे बदलाव हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद का पावरप्ले इस सीजन का सबसे विस्फोटक रहा है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रही है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर बनकर उभरे हैं।गेंदबाजी में पैट कमिंस और प्रफुल हिंगे अपनी रफ्तार से कहर बरपा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
आईपीएल 2026: कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया
क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच
रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा
MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक