RCB Vs GT: गुजरात से भिड़ेगी पिछली बार की चैंपियन, जानें हेड टू हेड में कौन आगे?

Aman Vaishnav | Apr 24, 2026, 07:19 IST
ipl 2026 rcb vs gujarat titans match
आईपीएल के 19वें सीजन में आज 24 अप्रैल को बड़ा मुकाबला होने वाला है। आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस सीजन अभी तक चार मैच जीत चुकी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही है और इस सीजन में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।



अब तक RCB ने छह मैच खेले हैं, जिनमें से चार मैचों में जीत हासिल की है। RCB का पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, जो उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर खेला था, लेकिन इस मैच में उन्हें 6 विकेट से हार मिली थी।



AP25092596816517-102697


इस सीजन गुजरात का प्रदर्शन

वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही है। उन्होंने भी इस सीजन में छह मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत और तीन में हार मिली है।



गुजरात टाइटंस को उनका पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया था, जिसमें उन्होंने 99 रन से बड़ी हार झेली थी। इस तरह से दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।



1776496461785_GujaratTitansIPL2026-512588


हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। अब तक आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 6 मैच खेले गए हैं, और दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीतने में सफलता पाई है।



GT-RCB-2-637044


चिन्नास्वामी में गुजरात का पलड़ा भारी

अगर बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो यहां दोनों टीमों ने कुल तीन मैच खेले हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने तीनों मैच जीतें हैं। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही मैच हुआ था और उसमें गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी।



e2c18d95-34b


किंग कोहली और प्रिंस का फॉर्म

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली और शुभमन गिल पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाज इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं।



ऐसे में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर इन दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।



Shubman-Gill-Virat-Kohli-IPL-RCB-GT-701101


ये खबरें भी पढ़िए...



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा



Tags:
  • विराट कोहली
  • क्रिकेट न्यूज
  • शुभमन गिल
  • गुजरात टाइटंस
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • rcb
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • रजत पाटीदार
  • आईपीएल 2026