आईपीएल में आज RCB vs LSG की टक्कर, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 12:17 IST
ipl 2026 rcb vs lsg match preview virat kohli
IPL के 19वें सीजन में आज 15 अप्रैल को बेंगलुरु और लखनऊ के बीच शानदार टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों के हेड टू हेड की बात करें तो लखनऊ से सामने आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है।

आज 15 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने होंगी।



f87c8a26-0f1


RCB का शानदार प्रदर्शन

रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही आरसीबी इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक उन्होंने चार मैच खेले हैं। इनमें से तीन मैचों जीत दर्ज की है और सिर्फ एक मैच में हार मिली है। आरसीबी इस समय छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।



RCB-3_V_jpg--1280x720-4g-119973


प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ का नंबर

वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स का प्रदर्शन थोड़ा अस्थिर रहा है। उन्होंने चार मैच खेले हैं। इसमें से दो में जीत हासिल की है और दो में हार का सामना किया है। एलएसजी चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है।



दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होगा, क्योंकि दोनों ही जीत की तलाश में हैं।



lkhanauu-bnama-thall_143786d52897ff22bc2fc110de9519e6-323393.jpeg?w=414&dpr=1


हेड टू हेड में कौन आगे?

अब आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करते हैं। लखनऊ से सामने आरसीबी का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से आरसीबी ने चार मैच जीतें हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है।



हालांकि अगर बात करें घर में होने वाले मुकाबलों की, तो आरसीबी का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच हुए हैं, और दोनों बार लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की है।



c667d62a-967


सबकी नजरें कोहली पर

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में सबसे ज्यादा सबकी नजरें आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर रहने वाली हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।



हालांकि वह थोड़े धीमे थे और फिटनेस की समस्या के चलते फील्डिंग नहीं कर पाए थे। अब आरसीबी के लिए एक अच्छी खबर आई है कि कोहली ने मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग की थी और इस दौरान वह पूरी तरह से फिट नजर आए।



इस मैच में कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। उन्हें अगर दो छक्के लगाने में सफलता मिलती है, तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल और रोहित शर्मा के नाम है।



bb2bf5e8-003


ये खबरें भी पढ़िए...



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा





Tags:
  • विराट कोहली
  • क्रिकेट न्यूज
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • आरसीबी
  • लखनऊ सुपर जाइंट्स
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम
  • रजत पाटीदार
  • आईपीएल 2026